एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: हेलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों की भी हेल्थ स्क्रीनिंग, जानें कहां लगेंगे कियोस्क सेंटर

Uttarakhand News: हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी. गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच 11 कियोस्क सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया गया है.

Kedarnath Yatra 2023: अब केदारघाटी से संचालित होने वाली सेवाओं में भी तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य की पहले जांच होने पर तीर्थयात्री आराम से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन ने गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 11 स्थानों पर कियोस्क सेंटर स्थापित करने का फैसला किया है. ज्यादा से ज्यादा तीर्थ यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए सोनप्रयाग सहित अन्य दो स्थानों पर भी कियोस्क सेंटर लगाए जाएंगे. कियोस्क सेंटर पर तीर्थ यात्रियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन लेवल, दिल की धड़कन, पल्स रेट की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. साथ ही प्रत्येक तीर्थ यात्री का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर डेटा बैंक भी बनाया जाएगा.

बाबा केदार के दर्शन से पहले हेल्थ स्क्रीनिंग

बता दें कि समुद्र तल से 11750 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ क्षेत्र विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला इलाका है. धाम पहुंचने के लिए पैदल मार्ग से 16 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है. इस दौरान तीर्थ यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. खास तौर पर पैदल तीर्थ यात्रियों की धाम पहुंचने पर सांस फूलने लगती है और हार्ट के मरीजों की तबियत बिगड़ जाती है. हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की तबियत भी अचानक खराब हो जाती है. अचानक बदलते मौसम में जाने के कारण तीर्थ यात्रियों की मुसीबत बढ़ जाती है.

11 कियोस्क सेंटर स्थापित करने का फैसला

ऐसे में हेलीपैड पर तीर्थ यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग होगी. रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग और गौरीकुंड में तीर्थ यात्रियों की पहले से स्वास्थ्य जांच की जा रही है, जबकि अब केदारघाटी स्थित हेलीपैड में भी श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच करने का फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य जांच के बाद तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन के सहयोग से 11 कियोस्क सेंटर स्थापित किए जाएंगे. केदारघाटी से हेलीकॉप्टर के जरिये 7 मिनट में केदारनाथ पहुंचा जाता है. केदारघाटी से नौ हेली कंपनियां उड़ाने भर रही हैं. 

Haridwar Crime: हरिद्वार में घर की पुताई के दौरान मजदूर ने गायब किए जेवर, चोरी से बचने के लिए उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget