एक्सप्लोरर

यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में गई 10 लोगों की जान, दो दर्जन घायल

यूपी में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की जान चली गई। इन हादसों में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।

जालौन और बरेली, एबीपी गंगा। यूपी में शुक्रवार का दिन हादसों का दिन रहा। जालौन, बरेली और कानपुर में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर घायल हो गए। पहला हादसा जालौन के मुहम्मदाबाद गांव के पास हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा और उसका भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

ये हादसा डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के पास हुआ है। कालपी निवासी एक परिवार पूजा-अर्चना के लिए वैन से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। रास्ते में मुहम्मदाबाद के पास तेज स्पीड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने वैन में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें कार के पारखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने ही लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बरेली में टैंपो-पिकअप गाड़ी की टक्कर में चार की मौत दूसरा हादसा बरेली के अलीगंज थाना क्षएत्र के खैलम गांव में हुआ है। यहां टैंपो और पिकअप गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

खड़े कंटेनर में घुसी रोडवेज बस लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भी भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन घायल हो गए। दरअसल, बलिया डिपो की बस लखनऊ से कानपुर जा रही थी तभी लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से तेज टक्कर मार दी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget