एक्सप्लोरर

कोरोना काल में एसडीएम की जन्मदिन पार्टी, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

इस पार्टी में तहसील कप्तानगंज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसके साथ ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय मिश्रा भी मौके पर अपने लाव लश्कर के साथ थे.

सरकार ने जिनके ऊपर कोरोना महामारी से निपटने के लिए बनाए गए नियमों के पालन की जिम्मेदारी सौंपी है जब वही उस नियमों को तोड़ें तो उनपर कार्यवाही कौन करेगा? कुशीनगर के कप्तानगंज एसडीएम ने 16 अगस्त को अपने जन्मदिन की पार्टी धूमधाम से मनाई. तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवास को बकायदे गुब्बारे और लाइट के झालरों से सजाया गया था. इस जन्मदिन की पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे. सबसे अहम बात यह है कि जनपद में धारा 144 लागू है और कोरोना काल मे ऐसे किसी भी पार्टी को मनाने पर रोक लगी है. पार्टी में मौजूद लोग न तो मास्क लगाए हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही कर रहे हैं. अब जब बात अपने पर आ गई है तो कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतराने लगे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस पार्टी में तहसील के सभी कर्मचारियों के साथ एसओ कप्तानगंज भी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ मौजूद थे. वही एसओ साहब हैं जो दूसरों का सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नही करने और बिना मास्क पर घूमने वालों का चालान काटते हैं. खैर "सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का".

कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील में तैनात एसडीएम अरविंद कुमार का जन्मदिन 16 अगस्त को था. एसडीएम साहब ने कोरोना के नियमों को दरकिनार करते हुए अपने जन्मदिन की पार्टी बड़े धूमधाम से मनाई. इस पार्टी में तहसील कप्तानगंज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसके साथ ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय मिश्रा भी मौके पर अपने लाव लश्कर के साथ थे. जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर डांस भी हुआ और वेज के साथ नानवेज की पार्टी भी खूब हुई. इस बर्थडे पार्टी में सरकारी नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गई. पार्टी में आये किसी लोगों ने न तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ. सबसे अहम बात कि कोरोना काल को देखते हुए जनपद में धारा 144 लगाया गया है लेकिन धारा 144 के अनुपालन की जिम्मेदारी एसडीएम साहबान लोगों के सर पर होती है. अब जब इनकी खुद की पार्टी थी तो नियमों को ही ताक पर रखकर जमकर पार्टी मनाई गई.

इस सम्बंध में एसडीएम अरविंद कुमार ने अपना पक्ष देने से मना कर दिया. अरविंद कुमार ने बस इतना कहा कि जन्मदिन की छोटी सी पार्टी मनाई गई थी. दूसरों का सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क के घूमने पर चालान करने वाले थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने भी कुछ भी बोलने से मना कर दिया. डीएम और एडीएम दोनों ने बाइट देने से मना कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget