एक्सप्लोरर

राम मंदिरः भूमि पूजन पर न लगे कोरोना का काला साया, सैनिटाइजेशन के लिए लखनऊ से आएंगी टीम

राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. ऐसे में इन तैयारियों को कोरोना के काले साये से दूर रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए लखनऊ से विशेष टीम बुलाई जाएंगी.

लखनऊ, एबीपी गंगाः राम मंदिर भूमि पूजन पर कोरोना का काला साया न लगे इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. अधिकारियों में प्रधानमंत्री और विशेष अतिथियों की सुरक्षा में वायरस को लेकर विशेष चिंता है. इसी के चलते कार्यक्रम स्थल को सेनेटाइज़ेशन करने के लिये लखनऊ से विशेष टीम आएंगी. बता दें कि हाल ही में रामलला के सहायक पुजारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद सतर्कता और बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

वहीं, वायरस से बचाव का मुद्दा मुख्य सचिव और डीजीपी के अयोध्या निरीक्षण के दौरान भी छाया रहा. निरीक्षण के बाद तय किया गया कि परिसर के सैनेटाईजेशन के लिये लखनऊ से एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के लैंडिंग स्थल से लेकर हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि पूजन स्थल और हर कार्यक्रम स्थल पर विशेष सेनेटाईजेशन किया जाएगा.

इसके अलावा अयोध्या विकास भवन के सभा कक्ष में कोविड नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस नियंत्रण कक्ष में विशेष सुविधाएं देने का निर्देश दिया है. साथ ही सैनिटाइजेशन और आने-जाने वालों की स्क्रीनिंग में ढिलाई ना बरतने के निर्दश दिए हैं.

पूजन से पहले पुजारी को कोरोना गौरतलब है कि अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं कि आकस्मिक जांच में रामलला के सहायक पुजारी और परिसर में तैनात पांच सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद योगी सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए.

वहीं, जांच में संक्रमित पाए गए लोगों को आइसोलेट किया गया है. साथ ही राम जन्मभूमि में जाने वाले मजदूरों, अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की भी ट्रूनेट मशीन से जांच कराई जा रही है. जो भी संक्रमित पाया जाएगा उसे आइसोलेट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः

राम मंदिर भूमि पूजन: तैयारियां तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 अगस्त को सीएम योगी फिर लेंगे जायजा

बाराबंकीः बाढ़ से बचाने के लिए गंगा मैया की पूजा शुरू, प्रशासन पर मदद न करने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget