एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन: तैयारियां तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2 अगस्त को सीएम योगी फिर लेंगे जायजा

राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. आज तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव और एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर पहुंचेंगे. वहीं, 2 अगस्त सीएम योगी फिर से खुद तैयारियों को देखने आएंगे.

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां अब और तेज हो गई हैं. सुबह से शाम ही नहीं बल्कि रात में भी पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर काम चल रहा है. रात लगभग 12:00 बजे के आसपास जब सड़के सूनी हो गई, उस दौरान भी काम लगातार चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. जिस रास्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरना है, उस पूरे रास्ते की भी बैरेकेडिंग की जा रही है।

अभी तक पूरे शहर में तकरीबन 68 चेकप्वाइंट बनाए गए हैं और सभी जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। जिससे सुरक्षा में कहीं कोई कमी ना रहने पाए। अयोध्या में सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह और एडीजी लॉ एंड आर्डर अयोध्या आ रहे हैं जहां अधिकारियों के साथ सारी तैयारियों को लेकर मीटिंग करेंगे।

उधर, भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 2 अगस्त को अयोध्या आएंगे। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को देखने दूसरी बार अयोध्या जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ये सुनिश्चित करेंगे कि शिलान्यास का कार्यक्रम भव्यता और शुचिता के साथ संपन्न हो.

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या का दौरा किया था. इस दौरान सीएम योगी ने भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया था. सीएम योगी ने इस दौरान भूमि पूजन के लिए समतल की गई जमीन के बाद राम मंदिर का नक्शा भी देखा था. इसके बाद सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए और बाद में हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget