एक्सप्लोरर

Rajasthan News: क्या बीजेपी के लिए वसुंधरा राजे करेंगी नेतृत्व, अशोक परनामी और अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा हुई तेज

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व को लेकर कलह के कई बार संकेत सामने आए हैं.राजस्थान में अमित शाह ने दौरे के दौरान यह घोषणा की थी कि राजस्थान में चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 2023 चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी यह दावा कर रहे हैं. वहीं राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व को लेकर कलह के कई बार संकेत सामने आए हैं राजस्थान में गृहमंत्री अमित शाह ने दौरे के दौरान यह घोषणा की थी कि राजस्थान में चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा जाएगा. राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री की दावेदारी को लेकर कई बार शक्ति प्रदर्शन भी देखे गए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कि सब आए और रैलियों में हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो ऐसे नारे भी लगे. वहीं उपचुनाव के दौरान पार्टी को मिली करारी हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर विचार विमर्श शुरू कर दिया है राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को लेकर अपनी सहमति जताई है लेकिन कहीं ना कहीं दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है.

अमित शाह से मुलाकात के बाद चर्चा हुई तेज
बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अशोक परनामी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज होने लगी है की राजस्थान में वसुंधरा राजे के चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म है लेकिन खुलकर कोई बोल नहीं रहे हैं राजस्थान में दो बार बीजेपी की सरकार के दौरान वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री रही वही बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी लंबे समय से है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना हैं वसुंधरा राजे राजस्थान में सबसे लोकप्रिय चेहरा है जन समर्थन भी उनके साथ में है. राजस्थान बीजेपी में बड़े कद्दावर मुख्यमंत्री दावेदार  नेताओं की लिस्ट लंबी हो चुकी है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ,सांसद दीया कुमारी, सांसद भूपेंद्र यादव, सांसद अर्जुन मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह के नाम को लेकर चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही है.

वसुंधरा राजे बहुत लोकप्रिय नेता हैं
जोधपुर सूरसागर विधानसभा बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास का कहना है कि वसुंधरा राजे जी बहुत ही लोकप्रिय नेता है उनके साथ में जन समर्थन भी है राजमाता जी की बेटी है और मिलनसार भी है अगर ऐसा होता है तो पार्टी फिर सत्ता में लौट सकती हैं. पूर्व शिक्षा मंत्री अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अमित शाह आए थे उन्होंने कहा था कि मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और यह मुलाकात हुई है अच्छी बात है क्योंकि वह हमारी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं मुलाकात तो करेंगे ही इन सवालों का कोई महत्व नहीं है जब केंद्रीय नेतृत्व अपनी बात रख चुका है. सूत्रों से मिली जानकारी में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष इसको लेकर भी पार्टी में मंथन शुरू हो चुका है तीन नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है श्री चंद कृपलानी ,सीपी जोशी, एक अन्य नाम सामने आए हैं.

 यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: जब स्वतंत्रता सेनानियों को काला पानी की सजा देने के लिए माचिया किले को बना दिया गया था जेल

Jodhpur News: जोधपुर में फिर सड़कों पर उतरी पुलिस, रात 10 बजे तक दुकानों को बंद करने की अपील

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget