एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'रेत से सोना निकालना BJP कार्यकर्ता का होना चाहिए संकल्प,' जानें ऐसा क्यों बोले किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan Politics: राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत पार्टी के नेता, विधायक और सांसद को मैदान में उतार दिया गया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं. बुधवार को जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में शक्ति वंदन-महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ लाल मीणा भी शामिल हुए. मीणा ने इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का कोई सानी नहीं है. रेत से सोना निकालना प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए.

कैबिनेट मंत्री मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में दो करोड़ लखपति दीदी तैयार करने का लक्ष्य दिया है. हमारा प्रयास होना चाहिए कि राजस्थान लखपति दीदी योजना में देश में सबसे अव्वल रहे. इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे. मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो सपना देखा था महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन का वह पूरा होने जा रहा है. आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 3.77 लाख महिलाओं को सशक्त करने का काम किया जा रहा है. इसी दौरान मीणा ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का कोई सानी नहीं है. रेत से सोना निकालना प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए.  

मंजू बाघमार ने बताए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के काम

इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. महिला स्वंय सहायता समूूहों को उद्यम लगाने उनका विस्तार करने के लिए अनुदान और सब्सिडी के बारे में भी बताया गया. महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने की दिशा में सबसे अहम कदम हर साल एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है. स्वरोजगार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाले लोन और उनके आवेदन के बारे में भी विस्तार से बताया गया.  

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी वहां शामिल थे. उन्होंने कहा कि हमारे विभाग के तहत प्रदेश में करीब एक करोड़ लाभार्थी हैं. जिसमें स्वंय सहायता समूह और एनजीओ भी शामिल हैं. सरकार और जनता के बीच की कड़ी के रूप में बीजेपी कार्यकर्ताओं को काम करना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मातृ शक्ति को उनका हक दिलाने और उन्हे स्वावलंबी बनाने का यह महत्वाकांक्षी मिशन है.  

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget