एक्सप्लोरर

Problem of Student Suicide: कोटा में सुसाइड क्यों करते हैं छात्र, क्या छात्रों में अवसाद में पैदा कर रहे हैं कोचिंग संस्थान

Kota News: सरकार ने कहा है कि NEET और IIT-JEE का पाठ्यक्रम NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित होना चाहिए. यह 250 रुपये में उपलब्ध है.लेकिन कोटा के कोचिंग संस्थान इसकी फीस लाखों में लेते हैं.

जयपुर: एनसीईआरटी की 250 रुपये की किताबों से बने नोट्स के लिए कोचिंग संस्थान 2.5 लाख रुपये क्यों लेते हैं? किसी भी अधिकारी ने जाकर यह जांच क्यों नहीं की कि कोटा के कोचिंग सेंटर छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं.उन्हें टॉप-ग्रेड और नीचे-ग्रेड बैच में डाल रहे हैं? ये कुछ सवाल 2013-14 में कोटा कोचिंग में छात्र रहे विनय तिवारी द्वारा उठाए जा रहे हैं. खुद अवसाद का सामना करने के बाद तिवारी डिजिटल माध्यमों से लगभग 5 लाख छात्रों को मुफ्त में कोचिंग दे रहे हैं.

क्या कहना है टीचर का 

तिवारी ने कहा, 2013-14 में, मैं कोटा में कोचिंग लेने वालों में से एक था.वहां की स्थिति दयनीय थी,क्योंकि प्रदर्शन पर भेदभाव का शासन था.जो पढ़ाई में अच्छे थे,उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक और सर्वश्रेष्ठ बैच दिया गया,जबकि जो पढ़ाई में खराब थे,उन्हें नीचे के बैचों में प्रवेश दिया गया था. ये वे छात्र थे जो गंभीर वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के बाद कोटा आए थे,उनके माता-पिता ने निजी उधारदाताओं से उच्च ब्याज दरों पर ऋण लिया था.साथ ही वे (माता-पिता) अच्छे अंक लाने के लिए अपने बच्चों पर दबाव डालते थे और इसलिए दबाव में छात्र अवसाद में आ जाते हैं.

तिवारी ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और आईआईटी-जेईई का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित होना चाहिए, जो 250 रुपये में उपलब्ध है.अब ये कोचिंग संस्थान इतना अधिक शुल्क क्यों लेते हैं.इन पाठ्यक्रमों के लिए ये 2.5 लाख क्यों ले रहे हैं,यह लाख टके का सवाल है.

कितनी फीस लेते हैं कोचिंग संस्थान

उन्होंने कहा कि लगभग सभी कोचिंग में 7-8 महीने की अवधि के लिए 1.5 लाख रुपये की फीस होती है.वे (छात्र) छात्रावास की फीस और भोजन पर लगभग 2 लाख रुपये खर्च करते हैं.3.5 से 4 लाख खर्च करने के बाद भी पास फीसदी सिर्फ 1-2 फीसदी है.उन्होंने कहा, सिर्फ 20 से 30 हजार छात्र प्रवेश परीक्षा पास करते हैं,जबकि अन्य खुद को असफल मानते हैं.

तिवारी ने जोर देकर कहा, यहां के कोचिंग संस्थानों द्वारा पेश की गई एक और चुनौती पोस्टर ब्वॉय की है.टॉप रैंकर्स के पोस्टर शहरों में लगाए जाते हैं और ये वे छात्र हैं जिन्हें कोचिंग में जाने के लिए कोचिंग द्वारा भुगतान किया जाता है.वास्तव में उन्हें किसी कोचिंग की आवश्यकता नहीं है.यह उम्मीदवारों के साथ-साथ माता-पिता को भी धोखा देता है और इसलिए (इस प्रथा को) जल्द से जल्द बंद किया जाना चाहिए.

एक दिन में तीन छात्रों की आत्महत्या

हाल ही में नीट की तैयारी कर रहा एक छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था.10 दिनों के भीतर आत्महत्या का यह चौथा मामला था.कोटा में 2022 में अब तक 15 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं.

मृतक अनिकेत कुमार (17) उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था.वह कोटा के एक निजी संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था और छात्रावास में रह रहा था.एक दोपहर अनिकेत के भाई ने उसे कई बार फोन किया,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. बाद में जब हॉस्टल के वार्डन और अन्य छात्रों ने अनिकेत के कमरे की तलाशी ली, तो उन्होंने उसे पंखे से लटका पाया.

कोटा के छात्रों में तनाव की समस्या

अनिकेत के भाई अभिषेक ने बताया कि उसका छोटा भाई तीन साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था.उसे यहां 11वीं कक्षा में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने शुरुआती जांच में इतना बड़ा कदम उठाने की वजह तनाव बताया है.इससे पहले 11 दिसंबर को तीन छात्रों ने आत्महत्या की थी.इनमें से दो एक ही हॉस्टल के थे.

आत्महत्या करने वाले दो छात्र नीट की तैयारी कर रहे थे,जबकि एक छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहा था.इनमें से दो छात्र बिहार और एक छात्र मध्य प्रदेश का रहने वाला था. इसके तुरंत बाद एक दिशा-निर्देश तैयार किया गया और कोचिंग संस्थानों को इसे लागू करने के लिए कहा गया,हालांकि एक अन्य छात्र की आत्महत्या ने कोटा में शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो 13 जिलों से होगा बड़ा आंदोलन', ERCP को लेकर कांग्रेस की केंद्र को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget