एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फसलों के लिए आफत बनकर बरसी बारिश, इन जिलों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट

Weather Today in Rajasthan: मौसम विभाग का कहना है कि 21-22 मार्च को आंधी-बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी. इस दौरान सिर्फ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अभी बना हुआ है. इसकी सक्रियता की वजह से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.इस बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर,जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज हवाएं चलने, बारिश होने और ओलावृष्टि का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वो खुले में रखी अपनी फसल का सुरक्षित भंडारण कर लें. प्रदेश में 23 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे राज्य में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी. 

राजस्थान में कहां कितनी हुई बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक रविवार को डूंगरपुर के देवल में सबसे अधिक 16 मिमी, बारां में 15 मिमी, डूंगरपुर में 14 मिमी और उदयपुर के गिरवा में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं जयपुर में 4.8 मिलीमीटर और भीलवाड़ा में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

आज जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से आंधी बारिश में कमी आने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तीव्र आंधी,बारिश,तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि जारी रहने की आशंका है. 

कब से सक्रिय होना नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का कहना है कि 21-22 मार्च को आंधी-बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी. इस दौरान केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.विभाग के मुताबिक 23 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसकी वजह से 23-24 मार्च को एक बार फिर से आंधी और बारिश तेज होने की आशंका है. 

राजस्थान में कहां-कहां के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट 

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चले का अनुमान लगाया गया है.

वहीं बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर,सिरोही, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के चूरू,हनुमानगढ़, जालौर, नागौर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने के साथ-साथ बिजली गिरने, ओले पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. राजस्थान के केवल बाडमेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर के लिए ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश, फसल खराब होने से करोड़ों के नुकसान की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget