एक्सप्लोरर

Udaipur Weather: उदयपुर में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा के साथ हुई बारिश, जानें- इस महीने कैसा रहेगा हाल

Udaipur Weather Today: उदयपुर के तापमान की बात की जाए तो यहां शुक्रवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को बादल छा गए. इसके बाद यहां तेज हवाओं का दौर चला.  यहां 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं.

Udaipur Weather Update: उदयपुर (Udaipur) में सर्दी के जाने के बाद गर्मी ने दस्तक दे दी थी. उदयपुर संभाग की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक तक पहुंचा गया था, लेकिन पिछले 24 घंटे में यहां मौसम ने करवट ले ली है. उदयपुर में शुक्रवार को दिनभर तेज हवाओं का दौर चला, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई. वहीं शनिवार सुबह यहां बदल छाने लगे और दोपहर से पहले बारिश का दौर शुरू हुआ. इससे जो हल्की तपन महसूस हो रही थी, उससे राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया.

उदयपुर के तापमान की बात की जाए तो यहां शुक्रवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को बादल छा गए. इसके बाद यहां तेज हवाओं का दौर चला.  यहां 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं. इसके बाद उदयपुर का मौसम सुहाना हुआ. उदयपुर के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. वहीं शनिवार सुबह से ही यहां बदल छाए रहे. सुबह करीब 11.30 बजे शहर के आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जो कुछ देर तक चली. मौसम विभाग ने शनिवार को उदयपुर में बारिश की संभावना जताई थी और अलर्ट भी जारी किया था.

मार्च में उदयपुर में नहीं चलेगी लू
बारिश के बाद यहां का मौसम सुहाना हो गया, जिससे शहरवासी पर्यटन स्थलों पर जमा हो गए. वहीं मौसम विभाग ने उदयपुर में मार्च में मौसम कैसा रहेगा, उसका अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मार्च में लू तो नहीं चलेगी, लेकिन पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष गर्मी तेज रहेगी. इस महीने यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है. गर्मी के तेवर मार्च के तीसरे और चौथे सप्ताह तक देखने को मिलेंगे. यहां पारा औसत से अधिक रहेगा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: 'महिलाएं देश की दिशा बदलने का सामर्थ्य रखती हैं', टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में बोले ओम बिरला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget