एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में सोलर एनर्जी से पानी की सप्लाई और खेतों की सिंचाईं की है तैयारी, सरकार चला रही यह अभियान 

Rajasthan Solar Projects: सोलर को अफोर्डेबल बनने के लिए 3 से लेकर 100 किलोवाट तक का इन्वर्टर भी तैयार किया गया है. इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान में बिजली पर निर्भर न रहने के लिए केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है. इसके लिए केंद्र सरकार ने अमृत-2 (Amrit-2) परियोजना चलायी है. इसके तहत सरकार सोलर (Solar) के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली और सरकारी कार्यों में सोलर से उत्पन्न बिजली को काम में लाने की तैयारी में है. 

जयपुर में हो रहे ये काम
इसके तहत जहां जयपुर शहर में बिछे पेयजल वितरण तंत्र को मजबूत करने की कोशिश हो रही है. प्रदेश के किसानों को भी बिजली और सिंचाई के लिए व्यवस्था करने की तैयारी है. राजस्थान में कई जगहों पर सोलर के उपयोग की भूमिका बढ़ाई जा रही है. इतना ही नहीं, एक तरफ बीसलपुर बांध को चंबल के पानी से भरने की तैयारी है. जयपर के सांगानेर, खो नागोरियान, प्रताप नगर, हरमाड़ा आदि जगहों पर काम हो रहा है. ऐसे में कई कंपनियां सरकार के साथ काम कर रही है.

किसानों को मिलेगी राहत
राजस्थान में ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम का मार्किट बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में बिजली के पावर कट कम हैं. इसलिए हर कमर्शियल बिल्डिंग में ज्यादातर सोलर सिस्टम लगा ही हुआ है. लेकिन, जो क्षेत्र सिटी से दूर हैं और जो ग्रामीण इलाके हैं. वहाँ पर बिजली की समस्या है. राजस्थान में एग्रीकल्चर सेक्टर भी है. वहां पर आज भी पावर कट की प्रॉब्लम है. ऐसे में लोगों और किसानो को बिजली के बिल से राहत देने के लिए सोलर सिस्टम को बढ़ाया जा रहा है.

किसानों के लिए वरदान
किसान सोलर सिस्टम की मदद से अपने खेतो में मुफ्त में बिना बिजली के सिचाई कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की मशीन को भी वो पावर कट के दौरान चला सकते हैं. इससे किसानों को काम-धंधों में समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है. इसलिए किसानों के लिए सोलर सिस्टम अच्छा साबित हो रहा है. लूम सोलर कंपनी किसानों की मदद और बिजली के बिल को कम करने के लिए राजस्थान में बड़े स्तर पर कार्यरत है.  

अस्पतालों में भी सोलर बिजली 
किसानों की मदद करने और बिजली के बिल को कम करने के लिए लूम सोलर ने एक बड़ी शुरुआत की है. जयपुर, गंगानगर, कोटा इन सभी जगह पर कंपनी ने अभी 50 किलोवाट तक के मेडिकल हॉस्पिटल में सोलर सिस्टम भी लगा दिए हैं. इससे अब अस्पतालों में भी बिजली के संकट को दूर किया जा रहा है. ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट्स कंपनी के द्वारा राजस्थान में लगाये जा चुके है. अभी ऐसे ही अनेको प्रोजेटसस को १०० किलो वाट तक आगे बढ़ाया जायेगा. 

सरकार चला रहीं कई योजनाएं
सोलर को अफोर्डेबल बनने के लिए 3 किलोवाट से लेकर 100 किलोवाट तक का इन्वर्टर भी तैयार किया गया है. इसके लिए सरकार कई योजनाएं भी चला रही है. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है. लूम सोलर के पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के सोलर पैनल हैं, जो कि 20 से लेकर 30 प्रतिशत ज्यादा बिजली बनाने की क्षमता रखते हैं. यह बारिश और ठंठ के मौसम में भी अच्छे से काम कर पाने की क्षमता रखते हैं. इसलिए मौसम ख़राब होने के दौरान या ठंड होने पर भी आपको सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेग.

बेहद आसान किया जा रहा है सिस्टम
सोलर सिस्टम लगवाने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सोलर सब्सिडी बड़ी है. इससे आपको सोलर सिस्टम कम कीमत पर मिल जाता है. जैसे, लगभग 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम की कीमत 180000 रूपये है. लेकिन, अगर आप इस पर सब्सिडी लेते हैं तो आपको 72,000 रूपये तक का फायदा मिल जाता है. इससे आपको घर के लिए सोलर सिस्टम लगवाने के लिए सिर्फ 1,10,000 तक ही रूपये खर्च करने पड़ते हैं. अगर किसी को घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए सोलर सब्सिडी लेनी है तो लूम सोलर सहायता कर रहा है. आसान किश्तों पर कई कंपनियां लोन भी दे रही हैं.

ऐसे कर सकते हैं कमाई
सोलर से कमाई भी करने के तरीके बनाये जा रहे हैं. इसमें 1000 रुपये से बिजनेस स्टार्ट किया जा सकता है. अपने घर में सोलर सिस्टम लगने पर अपना बिजली बिल तो कम कर ही सकते हैं और साथ ही ज्यादा बिजली उत्पन्न होने पर उपयोग के बाद बची हुई बिजली को बिजली विभाग को बेचा जा सकता है. इसकी सप्लाई से पैसा भी कमाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: कर्नाटक कांग्रेस की स्टार प्रचारक की लिस्ट से क्यों आउट हुए पायलट? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget