एक्सप्लोरर

Watch: राहुल गांधी ने राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को कराया सियासी डांस, जरा आप भी देखिए

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के बाद एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई. राहुल गांधी आदिवासी नृत्य पर अशोक गहलोत और सचिन का हाथ पकड़कर जमकर थिरके.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है. झालावाड़ में यात्रा के प्रवेश करने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को तिरंगा सौंपा. झालावाड़ पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. राहुल गांधी को देखने और यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस एक मंच पर नजर आई. यात्रा से जुड़ी दिलचस्प तस्वीर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में 'ऑल इज वेल' है. 

राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट को कराया डांस

राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) एक साथ हाथ पकड़कर डांस करते हुए नजर आए. आदिवासियों के साथ कमलनाथ भी थिरकते दिखाई दिए. आदिवासी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन चंवली मेें किया गया था.

राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री से पहले राज्य में पोस्टर वॉर शुरू हो गया था. एंट्री प्वॉइंट पर राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट की तस्वीरें नजर आ रही थीं. सचिन पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'गद्दार' बताने पर भी राजस्थान कांग्रेस में तूफान खड़ा हो गया था. दोनों खेमों की तरफ से मोर्चे संभाल लिए गए थे. बयानबाजी को देखकर विपक्षी बीजेपी ने सरकार गिरने तक की आशंका जता दी थी. प्रभारी का काम देख रहे केसी वेणुगोपाल के जयपुर पहुंचने पर विवाद थमता नजर आया. दिन भर बैठकें करने के बाद शाम को वेणुगोपाल अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बाहर आए. उनका हाथ पकड़ कर उठाया और कहा, ''दिस इज दी राजस्थान कांग्रेस.''

झालावाड़ में 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रहेगी यात्रा

झालावाड़ जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रहेगी. दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा का पड़ाव रहेगा. 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा. सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए यात्रा पहुंचेगी. कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा का प्रवास रहेगा. 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन भी आ रहा है. राजनैतिक गलियारे में चर्चा आम हो गई है कि सोनिया गांधी कोटा आ सकती हैं और भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, कोटा में सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया जाएगा. राहुल गांधी के दिल्ली जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Kota: भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंत्री धारीवाल ने ली बैठक, कहा- 'कार्यकर्ताओं को कर्तव्य निभाने का समय'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget