एक्सप्लोरर

'दो युवकों ने मेरी गाड़ी पर गोली चलाई लेकिन मैं...', अजमरे दरगाह पर दावा ठोकने वाले विष्णु गुप्ता का दावा

Vishnu Gupta News: याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने कहा कि उनपर हमला होने के बाद वह सीधे पुलिस थाने गए और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया.

Rajasthan News: अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने की याचिका दायर करने वाले विष्णु गुप्ता ने शनिवार को दावा किया उनपर अज्ञात लोगों ने हमला किया. उन्होंने कहा कि दो अज्ञात युवकों ने उसके वाहन पर गोली चलाई हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह घटना शनिवार तड़के अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 

क्षेत्राधिकारी (ग्रामीण) रामचंद्र ने बताया कि विष्णु गुप्ता द्वारा बताए गए बिंदुओं और सभी कोणों से मामले की जांच की जा रही है. विष्णु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली जाने के लिए निकले थे. गगवाना के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर पीछे से गोली चलाई और कुछ देर पीछा करने के बाद भाग गए.

हमले के बाद सीधे थाने पहुंचे विष्णु गुप्ता

विष्णु गुप्ता के ड्राइवर ने कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी रोकी और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. इसकी सूचना मिलने पर सीनियर ऑफिसर और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. विष्णु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि गोली गाड़ी के चालक की  ओर पीछे बाहर की तरफ लगी है.     

विष्णु गुप्ता की याचिका पर 24 जनवरी को हुई थी सुनवाई

मामले में विष्णु गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, ''मुझ पर यह जानलेवा हमला था. मैं मांग करता हूं कि जो भी इस हमले के पीछे हैं उनको गिरफ्तार किया जाए.''  बता दें कि हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की चर्चित दरगाह को हिंदू मंदिर घोषित करने की मांग करने वाली याचिका डाली है. यह याचिका अजमेर की एक अदालत में दायर की गई है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि 'जहां दरगाह बनाई गई वहां एक शिव मंदिर था.' और मंदिर का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाना चाहिए. इस पर बीते शुक्रवार को सुनवाई हुई थी.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2025: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में फहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया नमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget