एक्सप्लोरर

'गुर्जर समाज BJP सरकार से नाराज', विजय बैंसला बोले- आरक्षण समेत ये मुद्दे भी नहीं हो रहे हल

Rajasthan Caste Politics: बीजेपी नेता विजय बैंसला ने सरकार से गुर्जरों की नाराजगी का कारण बताया. उन्होंने कहा कि डबल की इंजन की सरकार होने पर भी गुर्जर समाज के मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं.

Rajasthan Politics: बीजेपी नेता विजय बैंसला का कहना है कि बीजेपी सरकार से गुर्जर समाज नाराज है. विजय बैंसला ने कहा कि गुर्जर समाज के मुद्दे अभी भी अधूरे हैं. बता दें कि देवली उनियारा सीट से विजय बैंसला पिछला विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ चुके हैं.

विजय दिग्गज गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे हैं. विजय बैंसला को आसींद या मसूदा की जगह देवली उनियारा से प्रत्याशी बनाए जाने भी मलाल है. उन्होंने कहा कि देवली उनियारा क्षेत्र बिल्कुल नया था.

देवली उनियारा सीट पर मिली हार के बाद विजय बैंसला ने उपचुनाव में टिकट की दावेदारी जताई थी. एबीपी न्यूज से बातचीत में विजय बैंसला का दर्द छलका. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में टिकट काटा गया. टिकट पर फैसला लेने से पहले बीजेपी ने चर्चा तक नहीं किया. विजय बैंसला कहते हैं कि गुर्जर समाज की सरकार से नाराजगी का फीडबैक मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गुर्जरों ने खुलकर बीजेपी का समर्थन किया. अब राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है. उन्होंने कहा, "दोनों जगह सरकार होने पर भी गुर्जर समाज के मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं. गुर्जर आरक्षण का मुद्दा अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है. राज्य में बीजेपी की सरकार को बने एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है."

बीजेपी सरकार से गुर्जरों की क्यों हैं नाराजगी

विजय बैंसला का कहना है कि गुर्जर आंदोलन के वक्त दर्ज हुए मामले भी अभी तक वापस नहीं लिए गए हैं. डबल इंजन की सरकार में गुर्जरों के मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "गुर्जर समाज को मिले आरक्षण को अभी तक नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जाना नाराजगी की सबसे बड़ी वजह है. आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का काम केंद्र के स्तर पर होना है. भजनलाल सरकार में गुर्जर समाज से केवल जवाहर सिंह बेढ़म को जगह मिली है. पहले की सरकारों में गुर्जर समाज से तीन चार मंत्रियों तक का प्रतिनिधित्व रहा है. इस बार कैबिनेट मंत्री गुर्जर समाज का नहीं है."

उन्होंने कहा कि देव नारायण योजना गुर्जर समाज के लिए लागू की गई है. योजना के तहत छठी क्लास से गुर्जर बच्चों का स्कूलो में एडमिशन होता है. प्रवेश प्रक्रिया जून और जुलाई में शुरू होती है. इस बार दिसंबर तक बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया गया. अब मात्र तीन महीनों में बच्चा क्या साल भर की पढ़ाई करेगा. विजय बैंसला के मुताबिक देव नारायण योजना में दूसरी भी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. पहले हर तीन महीने में होने वाली देव नारायण बोर्ड की समीक्षा बैठक भी बंद हो गई है.

आंदोलन के सवाल पर क्या बोले विजय बैंसला

ऐसे में गुर्जरों के पटरियों की राह पकड़ने पर विजय बैंसला ने कहा, "हर बात का समान आंदोलन नहीं हो सकता. हम सरकार से मुद्दों का हल जल्द से जल्द निकालने की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमारे मुखिया हैं. उनका इलाका गुर्जर बाहुल्य है. अगर मुख्यमंत्री हमारी पीड़ा नहीं समझेंगे तो कौन समझेगा?" राजनीतिक भविष्य के सवाल को विजय बैंसला ने पार्टी का हवाला देकर टाल दिया. 

ये भी पढ़ें-

'बच्चों से लिया बदला', जोधपुर में पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई दोहरे हत्याकांड की गुत्थी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget