एक्सप्लोरर

Vande Bharat: उदयपुर-जयपुर के बीच शुरू होने वाली है वंदे भारत ट्रेन, इस दिन पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से 9 अगस्त को चली थी और उदयपुर में 11 अगस्त को पहुंची थी. इसका ट्रायल भी हुआ था. 15 अगस्त को ट्रेन के चलने की पूरी संभावना थी लेकिन नहीं चल पाई.

Udaipur-Jaipur Vande Bharat Train: एक माह इंतजार के बाद उदयपुर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. राजधानी जयपुर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 24 सितंबर को उदयपुर वंदे भारत ट्रेन चल जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन उदयपुर से जयपुर जाएगी. अब इसके लिए रेलवे के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए भारतीय रेलवे ने भी अपने X अकाउंट पर मैसेज भेजा है जिसमें लिखा गया है कि राजस्थान को जल्द वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. इस ट्विट में वंदे भारत ट्रेन का रूट भी बताया गया है.

12.30 पर शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, यह होगा रूट
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 24 सितंबर दोपहर करीब 12.30 बजे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि कहां से दिखाएंगे और क्या कार्यक्रम होगा? वहीं रूट की बात की जाए तो यह ट्रेन उदयपुर से निकलकर चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर होकर जयपुर के दुर्गापुरा स्टेशन पहुंचेंगी.

अभी इसका शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में इसका शेड्यूल भी तय हो जाएगा. इसके बाद उदयपुर के यात्री वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे. 

11 अगस्त से उदयपुर के स्टेशन पर ही खड़ी है वंदे भारत
बता दें कि वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से 9 अगस्त को चली थी और उदयपुर में 11 अगस्त को पहुंची थी. जिस रूट पर यह चलने वाली है, उसी रूट पर इसका ट्रायल भी हुआ था. ट्रायल सफल होने के बाद 15 अगस्त को ट्रेन के चलने की पूरी संभावना थी लेकिन नहीं चल पाई. तब से यह ट्रेन उदयपुर के स्टेशन पर ही खड़ी हुई है. मेवाड़ और वागड़ के लोग इसी दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि वंदे भारत कब चलेगी. सवाल भी पूछे जा रहे थे अश्विनी वैष्णव कुछ दिन पहले उदयपुर आए थे तब भी उनसे पूछा गया था. अब यह चलने वाली है. हालांकि तब रेलमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कन्हैयालाल मर्डर के आरोपियों को पकड़वाने वाले दो युवकों को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM गहलोत कैबिनेट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget