एक्सप्लोरर

Rajasthan Vande Bharat: उदयपुर से जयपुर के लिए आज से यात्रियों के लिए चली वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितना है किराया

Rajasthan Vande Bharat Express: अभी उदयपुर से जयपुर के लिए जो ट्रेन चल रही है उसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा है. वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

Udaipur News: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे दी है. पीएम मोदी ने वर्चुअल उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर को रवाना किया है. बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी ने एक साथ देशभर में अलग-अलग जगह 9 वंदे भारत ट्रेन को सौगात दी है. उदयपुर में इसका कार्यक्रम उदयपुर सिटी स्टेशन पर हुआ. ट्रेन चलने से पहले सिटी स्टेशन पर कार्यक्रम हुआ जिसमें स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी. यहां हुए कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य बीजेपी के पदाधिकारी थे. 

इस रूट पर चलेगी वंदे भारत
अभी उदयपुर से जयपुर के लिए जो ट्रेन चल रही है उसकी रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा है. वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, ट्रेन 6 घंटे में जयपुर पहुंचा देगी. इससे यात्रियों को समय का फायदा होगा. वंदे भारत ट्रेन सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना हो जाएगी, जो मावली, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजय नगर, अजमेर, किशनगढ़, मुरैना स्टेशन पर रुकेगी और यहां से होते हुए जयपुर दोपहर 1.50 बजे पहुंच जाएगी. वही, फिर जयपुर के दुर्गापुर स्टेशन से शाम 4 बजे निकलेगी और इसी रूट से होते हुए रात करीब 10 बजे उदयपुर पहुंच जाएगी. 435 किलोमीटर की यह दूरी 6 घंटे में तय करेगी.

यह होगा किराया 
किराया अलग-अलग श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. इसमें उदयपुर से मुख्य 6 स्टेशन जहां वंदे भारत रुकेगी वहां का किराया 485 रुपए से लेकर 2350 रुपए तक रहेगा.  इसमें अलग अलग इन 6 स्टेशन के बात की तो उदयपुर से जयपुर तक का किराया 1330 से 2350 रुपए, उदयपुर से किशनगढ़ तक 935 से 1760 रुपए, उदयपुर से अजमेर तक 900 से 1695 रुपए, उदयपुर से भीलवाड़ा 670 से 1235, उदयपुर से चित्तौड़गढ़ 580 से 1045, उदयपुर से मावली 485 से 845 रुपए किराया तय किया है. 

ये भी पढ़ें:

Sikar News: सवाई माधोपुर की तरह सीकर में नाबालिग की हत्या कर शव कुएं में फेका, परिजनों ने लगाया रेप का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget