एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: राजस्थान पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, अजमेर-दिल्ली के बीच इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन, जानें शेड्यूल

Vande Bharat Express Train: देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बढ़ाने का सिलसिला जारी है. राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन पटरी पर जल्द दौड़ती दिखाई देगी. ट्रायल के लिए आज ट्रेन अजमेर पहुंच गई.

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का संचालन अब राजस्थान (Rajasthan) में भी होगा. शनिवार को प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर (Ajmer) पहुंच गई. 28 मार्च से ट्रेन का ट्रायल शुरू होगा. अप्रैल के पहले हफ्ते से राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ती दिखाई देगी. अजमेर से दिल्ली तक ट्रेन का संचालन होगा. वंदे भारत ट्रेन चलने से अब अजमेर-दिल्ली के बीच की दूरी कम हो जाएगी. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने राजस्थान को बड़ी सौगात देते हुए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की थी. ट्रेन गुरुवार रात चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री से रवाना हुई थी. शनिवार शाम अजमेर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने का समय था. निर्धारित समय से काफी पहले सुबह में ट्रेन अजमेर पहुंच गई. ट्रेन को मदार रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ा किया गया है. पहले ट्रेन दिल्ली से जयपुर तक प्रस्तावित थी लेकिन अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) की मांग पर रेल मंत्री ने विस्तार कर अजमेर तक के लिए कर दिया. ट्रेन का ठहराव मार्बल सिटी किशनगढ़ में भी सुनिश्चित किया गया है.

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन तीन दिन तक मदार रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रहेगी. तीन दिनों में ट्रेन के मेंटिनेंस का काम पूरा किया जाएगा. 28 मार्च से ट्रेन का ट्रायल शुरू होगा. ट्रायल पूरा होने पर अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रेन अजमेर से दिल्ली तक चलाई जाएगी. शुरुआत में वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 74 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. जरूरत के हिसाब से रफ्तार बढ़ाई भी जा सकती है. ट्रेन 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.

अजमेर से दिल्ली की यात्रा 6 घंटे में

राजस्थान में संचालित वंदे भारत ट्रेन का रेलवे ने शेड्यूल जारी किया है. दिल्ली से अजमेर के बीच चार स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी. गुरुग्राम (गुड़गांव), रेवाड़ी, अलवर, जयपुर जंक्शन शामिल हैं. शाम 6.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 6.45 बजे गुरुग्राम, 7.35 बजे रेवाड़ी, रात 8.25 बजे अलवर, 10.20 बजे जयपुर और रात 12.15 बजे अजमेर ट्रेन पहुंचेगी. वापसी में अजमेर स्टेशन से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर 7.55 बजे जयपुर, 9.41 बजे अलवर, 10.48 बजे रेवाड़ी, 11.25 बजे गुरुग्राम और दोपहर 12.15 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी.

बुधवार काे नहीं चलेगी वंदे भारत

रेलवे शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली से अजमेर के बीच ट्रेन का संचालन बुधवार को नहीं होगा. सप्ताह में 6 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है. यात्री सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ट्रेन में सफर कर सकेंगे. बुधवार को ट्रेन का मेंटिनेंस कार्य किया जाएगा.

सफर के दौरान जान लें सुविधाएं

वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रिवाल्विंग चेयर, ऑटोमेटिक स्लाईड डोर, डिस्प्ले बोर्ड, मिनी पेन्ट्री, टेम्परेचर कन्ट्रोलर, एसी कोच और अन्य सुविधाओं से लैस होगी. यात्री राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद भी ट्रेन में चख सकेंगे. खाने-पीने के सामान का यात्रियों को अलग से चार्ज देना होगा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन में दिए जाने वाले ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का मेन्यू तैयार कर लिया गया है. आईआरसीटीसी के मेन्यू में प्याज की कचौरी, जोधपुरी पुलाव और राजस्थानी भोजन दाल-बाटी को शामिल किया गया है.

DA Hike: चुनावी साल में राजस्थान के CM गहलोत की बड़ी सौगात, खिल उठे सरकारी कर्मचारियों के चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget