एक्सप्लोरर

DA Hike: चुनावी साल में राजस्थान के CM गहलोत की बड़ी सौगात, खिल उठे सरकारी कर्मचारियों के चेहरे

DA Hike Newsकेंद्र सरकार की घोषणा के एक दिन बाद राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा.

DA Hike Update: चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया. माना जाता है कि कर्मचारी वर्ग सूबे की सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाता है. जादूगर कहलाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिटारे से बड़ी सौगात निकली. इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं.

चुनावी लाभ उठाने के लिए मुख्यमंत्री की मंशा हर वर्ग को खुश करने की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से राहत दी. राज्य कार्मिकों के महंगाई भत्ते में चार फीसद की बढ़ोतरी कर दी गई है. राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान होगा. इससे पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था.

कर्मचारियों को सीएम गहलोत की सौगात

मुख्यमंत्री गहलोत के फैसले का असर 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ेगा. राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख कार्मिकों और लगभग 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. राज्य कर्मचारियों के अलावा कार्य प्रभारित, पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी फायदा पहुंचेगा.

1 जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि 2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी.

महंगाई भत्ते में 4 फीसद का किया इजाफा

अप्रैल, 2023 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा. राज्य सरकार को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए का वित्तीय भार बर्दाश्त करना होगा. मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते की घोषणा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते का ऐलान तो  कर देती है, लेकिन अमल काफी समय बाद होता है, जबकि राजस्थान सरकार घोषणा के साथ ही बढ़ी हुई राशि का अविलंब भुगतान भी सुनिश्चित करती है.

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर हरीश चौधरी ने शेयर की फोटो, शायरी के जरिए जताया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget