एक्सप्लोरर

Happy Valentine's Day 2023: हिंदी फिल्मी जैसी है सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की प्रेम कहानी, जानें कहां हुई थी पहली मुलाकात

Rajasthan News: तीन साल तक डेट करने के बाद सचिन-सारा ने इस रिश्ते के बारे में परिवार को बताने का फैसला किया. लेकिन अपने प्यार को शादी तक पहुंचने के लिए सारा और सचिन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी.

Happy Valentine's Day 2023: सचिन पायलट (Sachin Pilot) राजस्थान की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं. दो बार मुख्यमंत्री बनते-बनते रह जाने के बाद भी सचिन ने संतुलन नहीं खोया. वो राजनीति की टेढ़ी-मेढी पगडंडी पर संतुलन बांधे हुए चल रहे हैं. सौम्य छवि वाले सचिन को जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिला.उन्हें जून 2000 में पिता राजेश पायलट (Rajesh Pilot) की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद राजनीति में आना पड़ा. वो 26 साल की उम्र में 2004 में लोकसभा चुनाव के लिए चुने गए. इस चुनाव से पहले जनवरी 2004 में ही सचिन ने सारा अब्दुल्ला (Sara Abdullah) से शादी कर ली थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. इस अंतरधार्मिक शादी को सारा के परिवार ने पहले मान्यता नहीं दी थी. बाद में सब ठीक हो गया.आइए जानते हैं सचिन-सारा की लव स्टोरी के बारे में.

पहले कहां मिले थे सचिन और सारा 

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. सारा अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं. सचिन और सारा की मुलाकात अमेरिका की पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी के व्हॉर्टन स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई. बाद में यह मुलाकात प्यार में बदल गई. पढ़ाई पूरी होने के बाद सचिन पायलट दिल्ली लौट आए थे और सारा पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका में ही रहीं. इस दूरी के बाद भी दोनों के बीच का प्यार बना रहा. दोनों ई-मेल और फोन से रोजाना एक दूसरे से बात करते थे.

कैसे हुई शादी

तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने का फैसला लिया. लेकिन ये इतना आसान नहीं था,फिल्मों की तरह ही असल जिंदगी में भी सारा और सचिन को अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. इस प्यार के बीच मजहब दीवार बनकर खड़ी हो गई थी. सचिन ने अपने परिवार को किसी तरह इस शादी के लिए तैयार किया. लेकिन सारा का परिवार इस रिश्ते के बिल्कुल ही खिलाफ था. 

किसके परिवार ने विरोध किया और किसके परिवार ने समर्थन

'जब मियां-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी', इस पर चलते हुए सचिन और सारा ने जनवरी 2004 में शादी कर ली. शादी में अब्दुल्ला परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ. सचिन को अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिला, लेकिन समय बीतने के साथ ही अब्दुल्ला परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. सचिन और सारा आज दो बच्चों के मात-पिता हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गुलाब चंद कटारिया असम का राज्यपाल बनने वाले राजस्थान के तीसरे नेता, मुख्यमंत्री बनने से चूक गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget