एक्सप्लोरर

बेटे की तेरहवीं पर मां का निधन! उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट का तबाह हुआ परिवार

Rajasthan News: जयपुर में एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा. उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में बेटे राजवीर सिंह को खोने वाली मां ने उसकी तेरहवीं पर ही दम तोड़ दिया. वे बेटे के जाने का दुख सह नहीं सकीं.

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर के एक परिवार पर विपत्ति इतनी बुरी आई कि देखने वालों की रूह कांप गई. पहले उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में जवान बेटे के मारे जाने की खबर मिली. फिर बेटे के मरने के 13 दिन बाद, उसकी तेरहवी पर मां का निधन हो गया. 

दरअल, जयपुर के राजवीर सिंह उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए थे. उन्हें बचाया नहीं जा सका था. जयपुर में उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था. किसी तरह खुद को संभालते हुए वे अपने बेटे की तेरहवी पूरी कर रहे थे कि उसी दिन मां विजय लक्षमी चौहान के सीने में तेज दर्द उठा. 

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
अचानक सीने में दर्द शुरू होने पर उनके परिवार और पड़ोस वाले विजय लक्षमी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने विजय लक्षमी को देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

बेटे के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी मां
परिवार वालों का कहना है कि विजय लक्ष्मी चौहान अपने जवान बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं. बेटे की अंतिम रस्में भी पूरी नहीं हुई थीं कि मां ने भी दम तोड़ दिया. परिवार वालों ने मां विजयलक्ष्मी चौहान का अंतिम संस्कार कर दिया है.

गौरीकुंड हेलीकॉप्टर क्रैश
दरअसल, बीते 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था. इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी. राजवीर सिंह जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे.

राजवीर सिंह आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे. उन्होंने सेना में रहकर करीब 14 साल तक देश की सेवा की थी. इसके बाद पायलट बन गए थे. 

4 महीने के जुड़वां बच्चे
पायलट राजवीर की पत्नी दीपिका भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. दोनों ने साल 2011 में शादी रचाई थी. 14 साल बाद, यानी करीब चार महीने पहले उनके जुड़वां बच्चे हुए थे. राजवीर सिंह के पास 2000 घंटे से ज्यादा का फ्लाइट एक्सपीरिएंस था. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget