एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नाबालिग भतीजी से की छेड़छाड़, घर में पाला कोबरा सांप... कोटा पुलिस की गिरफ्त में यूपी का शख्स

Kota News: उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 साल के व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 साल के व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने, लोगों को धोखा देने और अपने किराए के घर में अवैध रूप से कोबरा सांप पालने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसके कब्जे से 7.20 लाख रुपये के नकली भारतीय मुद्रा और एक कोबरा सांप भी बरामद किया.

पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

इमरान के साथ उसकी 25 साल की पत्नी असमीन पर भी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की पत्नी अश्लील वीडियो बनाने में उसका सहयोग करती थी और मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करती थी. हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप

कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृता दुहन ने बताया कि राजा नगर के एक पीड़ित ने इस हफ्ते रविवार को रेलवे कॉलोनी थाने में इमरान के खिलाफ अपनी नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ करने, उसके साथ अश्लील वीडियो बनाने और उसके पिता से 1.36 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसी एफआईआर के बाद इमरान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें -

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, लग रहे ये कयास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget