एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'हम सब एक परिवार के...', जोधपुर में BJP कार्यकर्ताओं के विरोध पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat: आरोप-प्रत्यारोप से जुड़े एक सवाल के जवाब में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह सब चलता रहता है. हम सब लोग एक परिवार के सदस्य हैं.

Rajasthan News: देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है. इसी बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) गुरुवार को दिल्ली से जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे. एयरपोर्ट पर उन्होंने माडिया से बात की ओर उनके सवालों के जवाब दिए. एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी मोड में है. 

साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही बैठकों के दौर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र ही आप सब लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने "कहा चुनावी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के समय ही काम करने वाली मशीन नहीं है. बीजेपी पांच साल तक लगातार जनता के बीच में सामाजिक सरोकार के विषय से लेकर देश -प्रदेश में जहां जिम्मेदारी है, वहां के विकास के लिए काम करती है. इतना ही नहीं यही पार्टी कहीं विपक्ष की भूमिका में है, तो वहां सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए निरंतर काम करती रहती है."

विधायक बाबू सिंह राठौड़ कर रहे शेखावत का विरोध
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि चुनाव और सत्ता देश की स्थिति बदलने का एक साधन है. हम हमेशा सारे चुनाव को चाहे वो नगर पालिका का हो, पंचायती राज का हो, विधानसभा का हो, या लोकसभा का चुनाव हो. हम सामूहिक रूप से पूरी शक्ति और गंभीरता के साथ लड़ते हैं. आरोप-प्रत्यारोप से जुड़े एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह सब चलता रहता है. हम सब लोग एक परिवार के सदस्य हैं. परिवार में इस तरह की घटनाओं पर बहुत ज्यादा संज्ञान नहीं लेना चाहिए. बता दें कि, जोधपुर की शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ पिछले लंबे समय से केंद्रीय मंत्री शेखावत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनका विरोध कर चुके हैं.

कुछ दिनों पहले जोधपुर में पोस्टर भी लगे थे, जिसमें लिखा हुआ था कि " पीएम मोदी से प्यार शेखावत को इनकार." वहीं राजस्थान सरकार के जलदाय विभाग के मंत्री के सामने शेरगढ़ से आए. कुछ युवकों ने हंगामा किया और नारे भी लगाए. इस तरह का विरोध लंबे समय से जारी है. वहीं शेखावत एयरपोर्ट से श्रीराम मैदान में आयोजित शिल्प समागम मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे. गजेंद्र सिंह शेखावत जैसलमेर जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र में अनेकों कार्यक्रम में शरीक होने के लिए निकले हैं. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: न महंगी गाड़ी न ही घोड़ा-हाथी...101 ट्रैक्टरों पर बारात लेकर निकला सरपंच दूल्हा, देखें तस्वीरें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget