एक्सप्लोरर

Union Cabinet Expansion: पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अपडेट, राजस्थान के इन चेहरों की हो सकती है एंट्री, सुगबुगाहट तेज

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव से पहले केंद्र में समीकरण बैठाने के लिए की जा रही माथापच्ची, कई चेहरों को लेकर हो रहा है मंथन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधान सभा चुनाव से पहले यहां के जातिगत समीकरण को मजबूत करने की तैयारी तेज हो रही है. सूत्रों का कहना है कि जून के इसी सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने कैबिनेट में फेरबदल (Union Cabinet Expansion) कर सकते हैं. इसमें राजस्थान से कई नामों के शामिल होने की चर्चा है. ऐसे में वो नाम सबसे आगे हैं जो राजस्थान में जातिगत समीकरण को ज्यादा प्रभावित करते हैं. इसमें कुछ राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं. इसमें राजपूत, जाट, ब्राह्मण, आदिवासी और दलित चेहरों को साधने की पूरी कोशिश की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि 28 जून से पहले ये सारी चीजें साफ़ हो जाएंगी. 

आदिवासी और दलित वोटर्स पर पूरी नजर 
राजस्थान चुनाव से पहले बीजेपी यहां पर दलित और आदिवासी वोटर्स पर पूरा फोकस कर रही है. ये पूर्वी राजस्थान और वागड़ (डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़) क्षेत्र को साधने के लिए दौसा की सांसद जसकौर मीणा, पूर्वी राजस्थान से ही आने वाले राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद कनकमल कटारा के नाम की चर्चा है. इनमें से एक नाम को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं, दलित चेहरे में किसी एक सांसद को मंत्री के रूप में जगह दिए जाने की चर्चा है. 

ब्राह्मण और राजपूत वोटर्स पर पकड़ बनाने की तैयारी 
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को ब्राह्मण चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. क्योंकि, घनश्याम तिवाड़ी सीकर, जयपुर दोनों जिलों के साथ अन्य क्षेत्रों में इनका प्रभाव माना जा रहा है. ऐसे में उन क्षेत्रों में पकड़ को और मजबूत बनाने के लिए तिवाड़ी को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं, राजपूत और महिला वोटर्स को साधने के लिए राजसमंद सांसद दीया कुमारी को जगह मिल सकती है. 

जाट को साधने के लिए इन पर लग सकता है दांव 
जाट वोटर्स को साधने के लिए अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी और सीकर से सांसद सुमेधानंद सरस्वती को मंत्रिमंडल में जगह दी सकती है. ये दोनों केंद्रीय नेतृत्व के टच में है. इन्हे चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बेनीवाल की RLP 2024 में किसका बिगाड़ेगी 'खेल'? न तो कांग्रेस और न BJP की तरफ हैं 'हनुमान'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget