एक्सप्लोरर

Udaipur News: नशेड़ियों से पूछताछ की तो आ गया गुस्सा, दो पुलिसकर्मियों पर किया हमला

Attack On Udaipur Police: नशेड़ियों के हमले में घायल दो पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वारदात उदयपुर शहर के रघुनाथपुरा घाटी के पास हुई. पुलिसकर्मी रात को 2.30 बजे गश्त पर निकले थे.

Attack On Udaipur Police: उदयपुर में सोमवार देर रात दो पुलिसकर्मियों पर हमला हो गया. हमले में पुलिसकर्मियों के सिर पर गंभीर चोट आई है. वारदात शहर के रघुनाथपुरा घाटी के पास हुई. पुलिसकर्मी 2.30 बजे गश्त पर निकले थे. इसी दौरान नशे में धुत तीन युवकों ने धावा बोल दिया. हमले में घायल पुलिसकर्मियों ने वायरलेस से सूचना देकर साथियों को बुलाया. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमलावर युवकों को शहर की सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

सुखेर थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल कमलेश गंभीर घायल हुए हैं. दोनों का इलाज चल रहा है. दिल्ली निवासी गौरव पुत्र देवेन्द्र सनहोत्रा, वड़ोदरा निवासी कीत पुत्र केनरी सिकवेरा और गाजियाबाद निवासी ऋषभ पुत्र रामविलास यादव को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. तीनों आरोपी उदयपुर के उदयसागर स्थित राफेल्स होटल में सुपरवाइजर हैं और होटल के फ्रंट ऑफिस में काम करते हैं.

Bharatpur: रेप के दोषी को Pocso Court ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, घटना के बाद पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या

तीनों को पूछताछ करना गुजरा नागवार

हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह कांस्टेबल कमलेश के साथ थाने की जीप से 29 मई को रात्री गश्त कर रहे थे. रात करीब ढाई बजे गश्त करते हुए दोनों रघुनाथपुरा घाटी पहुंचे. सड़क किनारे एक कार खड़ी थी और कार के पास तीन युवक बैठकर नशा कर रहे थे. तीनों युवकों को पूछताछ करना नागवार गुजरा और गुस्से में हमला बोल दिया. सिर पर फेंट जैसे हथियार से ताबड़तोड़ वार किए. बीच बचाव करने आए कांस्टेबल कमलेश के सिर पर भी हथियार से हमला कर दिया घायल कर मौके से फरार हो गए. हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि घायलवस्था में वायरलेस के जरिए थाने पर सूचना दी. मौके पर पुलिस टीम आई और हॉस्पिटल ले गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Rajasthan: कैपिसिटी बिल्डिंग कार्याशाला Ajmer में आयोजित, पुलिस अधिकारी ले रहे विशेष प्रशिक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget