एक्सप्लोरर

Udaipur: ट्रांसफॉर्मर फटने से पूरे इलाके में फैला करंट, कई घरों के उपकरण जले, 14 लोग झुलसे, एक बच्चे की मौत

Udaipur Accident: शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट हो गया. इससे घरों में करंट फैल गया. करंट काफी देर तक जमीन पर फैलता रहा और घरों में भी लोगों को झटके लगे. फिर सभी ने बिजली सप्लाई बंद करवाई.

Udaipur News: उदयपुर जिले के कुराबड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट होने से कई घरों में करंट दौड़ गया. लोगों के उपकरण जले, कइयों को झटके भी महसूस हुए. वहीं, एक बच्चों झुलसने से मौत हो गई है. घटना तब सामने आई जब घरों से धुआं निकलने लगा. यही नहीं, कई जगह बिना जूते पहने जमीन में भी करंट महसूस किया गया. इसके बाद तुरंत बिजली बंद करवाई गई, तब जाकर राहत मिली. इधर सूचना पर पुलिस और जनप्रतिनिधि पहुंचे. 

यह घटना उदयपुर जिले के कुराबड़ क्षेत्र के धोलीखेड़ा गायरियो की मंगरी गांव हुई. हुआ यूं कि सुबह करीब 11.00 बजे गांव में स्थित बिजली खंभे पर थ्री फेज और सिंगल फेज के दो ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. शॉर्ट सर्किट के चलते एक ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट हो गया. इससे घरों में करंट फैल गया. करंट काफी देर तक जमीन पर फैलता रहा और घरों में भी लोगों को झटके लगे. फिर सभी ने बिजली सप्लाई बंद करवाई. 

13 साल के बच्चे की मौत, छोटा भाई झुलसा
वहीं, एक घर में धुंआ उठता दिखाई दिया तो लोग वहां पहुंचे. देखा तो खेमराज गायरी का 13 वर्षीय बेटा नरेश गायरी घर में कुछ काम कर रहा था, तभी तभी करंट लगने से वह झुलस गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बड़े भाई को बचाने के लिए छोटा भाई गजेंद्र उर्फ गज्जू (4 वर्ष) भी बूरी तरह से झुलस गया. 

घर पर नहीं थे बच्चे के परिजन
हादसे के दौरान करीब 14 लोगों को करंट के झटके लगे और कई घरों में पंखे, बल्ब सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए. क्षेत्रीय सरपंच प्रतिनिधि नाथूलाल मीणा ने बताया कि हादसे के दौरान मृतक बच्चे के परिवार के सदस्य पास में ही रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे. साथ ही गांव के कई लोग उस समारोह में पहुंचे थे. इस वजह से बड़ी अनहोनी होने से बच गई. 

कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
कुराबड़ थानाधिकारी अमित कुमार और एएसआई रामलाल सहित बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: स्कॉलरशिप योजना के लिए केंद्र से नहीं आया पूरा अंशदान, CM गहलोत ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर दिलाया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget