एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उदयपुर रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू, जानिए यात्रियों के लिए क्या होंगी सुविधाएं?

Indian Railways: शिलान्यास के बाद उदयपुर रेलवे स्टेशन का काम शुरू हो चुका है. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी. ‘अमृत भारत स्टेशन’ के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है.

Udaipur Railway Station: पर्यटन स्थल होने के मद्देनजर झीलों की नगरी उदयपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने जा रहा है. रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने में 354 करोड़ रुपए की लागत आएगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पुनर्विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. वर्तमान में उदयपुर रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग के कुछ हिस्सों को तोड़कर खुदाई का काम किया गया है. उन्होंने बताया कि उदयपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती भव्य और आकर्षक बिल्डिंग को देखने मात्र से नजर आएगी. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उदयपुर शहर के महत्व और पर्यटक स्थल को देखते हुए रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का काम कर रहा है.
 
उदयपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 
 
उदयपुर रेलवे स्टेशन को आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ‘अमृत भारत स्टेशन’ के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है. परियोजना में मेवाड़ का हैरिटेज और आधुनिकता का समावेश है. रेलवे स्टेशन को प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने का प्रावधान है. पर्यटकों के लिए यादगार और विशेष अनुभूति का एहसास होगा. रेलवे स्टेशन पर 20  नई लिफ्ट, 26 नये एस्केलेटर लगाकर मौजूदा संख्या को बढ़ाया जाएगा. दोनों फुटओवर ब्रिज को स्काई वॉक से जोड़ा जाएगा.
 
यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
 
अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, बेगेज स्कैनर और कोच इन्डिकेटर के साथ ही हर तरह की आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी. रेलवे स्टेशन के मुख्य  भवन में कार पार्किंग, आगमन-प्रस्थान के लिए अलग-अलग गेट, सुरक्षा जांच क्षेत्र, 72 मीटर चौड़ाई का कॉन्कोर्स एरिया, फूड कोर्ट, शॉपिंग कोर्ट, कैफेटेरिया, वेटिंग एरिया, प्ले एरिया का प्रावधान है. उदयपुर रेलवे स्टेशन के 86,248 वर्ग मीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा. ऊर्जा खपत में कमी के लिए ग्रीन बिल्डिंग नवीनीकरणीय ऊर्जा, कचरे का प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन जैसे संसाधनों से लैस होगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget