एक्सप्लोरर

Udaipur: उदयपुर के मंदिर में टूटी मिली भगवान परशुराम की मूर्ति, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

Udaipur News: पूजा के लिए मंदिर पहुंचे लोगों ने देखा कि भगवान परशुराम की प्रतिमा जमीन पर पड़ी है. ये देख आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस के आश्वासन के बाद भी उनका विरोध जारी रहा.

Udaipur Protest: राजस्थान के उदयपुर जिले में भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है. मूर्ति तोड़ने वालों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. वहीं, इस बात से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कई रास्ते जाम कर दिए हैं. यह मामला उदयपुर के गोगुन्दा तहसील में आने वाले रावलिया खुर्द इलाके के परशुराम मंदिर का है. 

भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने की खबर संज्ञान में आने के बाद से ही पुलिसबल एक्टिव हुआ और विरोध करने वालों को समझाने की कोशिश की गई. यही नहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस वारदात को अंजाम किसने दिया. 

पूजा करने आए ग्रामीणों ने देखी प्रतिमा की स्थिति
रावलिया खुर्द में स्थित इस मंदिर में गांव के लोग रोजाना पूजा करने के लिए आते हैं. सोमवार सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि भगवान परशुराम की मूर्ति अपनी जगह पर नहीं है और नीचे गिरी हुई है. देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने यह शरारत की और भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया. बात हवा की तरह गांव में फैल गई और सभी मौके ओर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर गोगुन्दा थानाधिकारी अनिल बिश्नोई टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की मांग
इधर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. यही नहीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर रावलिया खुर्द गांव मुख्य मार्ग के बीच में पत्थर लगाए और रास्ता जाम कर दिया गया. इसके बाद सड़क पर ही बैठकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे. नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई. गांव वालों का कहना है कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए भगवान परशुराम जी की मूर्ति तोड़ने वाले बदमाशों को जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाए. 

पुलिस ने लोगों को समझाते हुए रास्ता खुलवाने की कोशिशि की, लेकिन नाराज ग्रामीणों का विरोध जारी रहा. फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 2 कर्मचारियों के साथ टोंक नगर परिषद कमिश्नर पर ACB का शिकंजा, बिल पास करने की एवज में मांगी थी इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget