एक्सप्लोरर

Udaipur News: गुजरात चुनाव से पहले पकड़ी गई एक करोड़ की शराब, राजस्थान बॉर्डर से हो रही थी सप्लाई

Udaipur Latest News: राजस्थान- गुजरात बॉर्डर पर बीते 15 दिनों में एक करोड़ से अधिक शराब बरामद की गई है. आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Rajasthan News: गुजरात में एक नवंबर और पांच नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच गुजरात में राजस्थान से अवैध शराब सप्लाई हो रही है. पिछके 15 दिन में छोटी से बड़ी कार्रवाई मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये की शराब जब्त हो चुकी है. इनमें से कुछ कार्रवाई आबकारी विभाग ने की है, तो वहीं कुछ पुलिस थानों द्वारा की गई है. 

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
पिछले 15 दिन में आबकारी विभाग की टीम ने बड़े 6 चक्का टैंकर से 600 से ज्यादा अंग्रेजी शराब के कार्टन जब्त किए हैं. जिसकी बाजार कीमत 45 लाख रुपये हैं. बताया जा रहा है कि यह शराब पंजाब निर्मित थी जो पंजाब के मोगा से गुजरात के सूरत सप्लाई की जानी थी. यहीं नहीं शुक्रवार को ही आबकारी विभाग ने 33 कार्टन जब्त की है. खास बात यह है कि इन सभी कार्रवाइयों में राजस्थान निर्मित शराब की कुछ एक छोटी खेप मिली है, ज्यादातर सप्लाई की कार्रवाई पंजाब और हरियाणा निर्मित शराब की हो रही है. 

पिछले एक माह में करोड़ों रुपए की शराब जब्त

चौकाने वाली बात तो यह है कि गुजरात में चुनावी माहौल के चलते आबकारी विभाग ने 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शराब धरपकड़ का अभियान चलाया था. इसमें आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई के आंकड़े जारी किए थे. अभियान में 1,414 मामले दर्ज किए गए और 9,38 गिरफ्तारियां हुई. इस दौरान 49,870 बोतल भारत निर्मित था. वहीं विदेशी शराब, 15,356 बोतल, देशी शराब, 1,918 बोतल अवैध हथकढ़, 3,651 बोतल बीयर बरामद की गई. इनमें से विदेशी बोलत की कीमत 49,870 निकली थी. इसके अलावा सभी जब्त शराब की कीमत करोड़ो में थी. 

कई रूट से होती है तस्करी

हरियाणा या पंजाब से निकल गुजरात जाने वाली शराब की उदयपुर या सिरोही जिले की बॉर्डर का सहारा लेना होता है, लेकिन ज्यादातर तस्करी उदयपुर से हो रही हैं. पुलिस ने बताया कि यह तस्करी उदयपुर से खेरवाड़ा और फिर डूंगरपुर हाइवे होते हुए गुजरात तस्करी होती है.

Udaipur News: मरीज को ले जाते समय एंबुलेंस का डीजल हुआ खत्म, परिजनों के सामने तड़पते हुए हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget