एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: डर की वजह से 6 दिन तक कन्हैया लाल ने नहीं खोली थी दुकान, 7वें दिन हो गई हत्या

Udaipur News: कन्हैया लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी दुकान की रैकी की जा रही है. मुझे सुरक्षा की जरूरत है.

Udaipur Murder Case Update: उदयपुर में व्यापारी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि कन्हैया लाल को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी. उसकी दुकान की रेकी हो रही थी. इसी वजह से छह दिन से दुकान बंद थी और 7वें दिन जैसे ही दुकान खोली तो उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. यह भी बात सामने आई कि कन्हैया लाल के मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट हुई थी, जिसमें शहर के धानमंडी थाने में नाजिम नामक युवक ने रिपोर्ट भी दी थी, लेकिन इसमें समझौता हो चुका था. इसके बाद कन्हैया लाल को धमकियां दी जा रहीं थी.

कन्हैया लाल ने दर्ज की थी रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि 15 जून को कन्हैया लाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि आज से 5-6 दिन पहले मेरे बच्चे द्वारा मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए से गेम खेलते समय अचानक फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट हो गया. जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी, लेकिन दो दिन बाद दो व्यक्ति मेरी दुकान पर आए और मुझसे मेरा मोबाइल मांगा और कहा कि हमारे मोबाइल में बेलेंस नहीं है, हमें किसी को कॉल करना है तो हमें आपका मोबाइल चाहिए. जिस पर मैंने उन्हें मोबाइल दे दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि आपके मोबाइल से एक पोस्ट शेयर हुई है आपको पता है क्या, तो मैंने उन्हें कि मुझे मोबाइल चलाना नहीं आता है. मोबाइल में सिर्फ मेरा बच्चा गेम खेलने के लिए लेता है तो उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी गई और कहा कि आगे से ऐसा मत करना. 

दुकान नहीं खोलने दे रहे हैं
वहीं रिपोर्ट में कन्हैया लाल ने बताया था कि मुझे पुलिस थाना धानमण्डी से फोन आता है कि आपके खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज हुई, आप थाने में आ जाओ. जब मैं थाने में गया तो नाजिम नाम के शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई. वह मेरा पड़ोसी ही था. उसके द्वारा मुझे बताया गया कि मैंने रिपोर्ट अपने समाज के दबाव में आकर की है. बाकि मुझे पता है कि आपको मोबाइल चलाना नहीं आता है और आप ये पोस्ट नहीं कर सकते हो. 

दुकान की हो रही थी रैकी
उन्होंने रिपोर्ट में आगे बताया था कि नाजिम और उसके साथ अन्य पांच लोग तीन दिन से दुकान की रेकी कर रहे हैं. मुझे दुकान खोलने नहीं दे रहे है. मेरी सुबह-शाम मेरी दुकान के बाहर पांच से सात लोग रोज चक्कर काट रहे हैं ओर मुझे पता चला कि वह सब मेरी दुकान खुलते ही मुझे मारने की कोशिश करेगे. क्योंकि नाजिम व इसके साथ अन्य चार-पांच लोगों ने मेरा नाम व फोटो इनके समाज के ग्रुप में वायरल कर दिया है और सबको कह दिया है कि ये व्यक्ति अगर कहीं रस्ते पर दिखे और दुकान पर आए तो इसे जान से मार देना. क्योंकि इसने एक आपत्तिजनक पोस्ट की है इनके द्वारा मुझे दुकान नहीं खोलने का दबाव बनाया जा रहा है. अगर मैं दुकान खोलता हूं तो ये सब लोग मिलकर मुझे जान से मार देंगे.

ये भी पढ़ें

Udaipur Murder Case: बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया बोले- पहली बार देखी ऐसी घटना, सरकार से हुई चूक

Udaipur Murder Case: उदयपुर के अलावा इन जिलों में भी तनाव, पोस्टमार्टम के बाद अब कन्हैया लाल के अंतिम संस्कार की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget