एक्सप्लोरर

उदयपुर की यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर ने की औरंगजेब की तारीफ तो मचा बवाल, गुस्साए छात्रों ने तोड़े शीशे

Udaipur News: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफ्रेसर सुनीता मिश्रा ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान औरंगजेब को एक कुशल प्रशासक बताया था. उनके इस बयान से बवाल मचा हुआ है.

राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफ्रेसर सुनीता मिश्रा के एक बयान से बवाल मच गया. उन्होंने हाल ही में मुगल शासक औरंगजेब को कथित तौर पर 'कुशल प्रशासक' बताया. इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार (15 सितंब) को प्रदर्शन किया.

छात्रों का कहना है कि यह बयान मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासनिक भवन के शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलाई गई.

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सुनिता मिश्रा का पुतला भी फूंका और जमकर नारेबाजी की. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा.

वाइस चांसलर को बर्खास्त करने की मांग

इस बीच पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए. पुलिस उपाधीक्षक छगन पुरोहित एवं अन्य पुलिस अधिकारी हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे.  

बता दें कि प्रोफेसर मिश्रा ने पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित संगोष्ठी 'भारतीय ज्ञान प्रणाली: विकसित भारत 2047 के लिए रोडमैप' के दौरान औरंगजेब की प्रशासनिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुये मुगल बादशाह कुशल प्रशासक बताया था.

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं इस मामले में बीजेपी के शहर जिला महामंत्री डा. पंकज गोराणा ने कहा कि महाराणा प्रताप की धरती पर वाइस चांसलर ने जो बयान दिया वह मेवाड़ के लिए सहनीय नहीं है.

वाइस चांसलर ने सफाई में क्या कहा?

हालांकि बाद में जारी अपने स्पष्टीकरण में प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने कहा कि उनके वक्तव्य को गलत तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और उसे संदर्भ से इतर लिया जा रहा है. प्रोफेसर मिश्री ने कहा कि उन्होंने औरंगजेब का महिमामंडन नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget