एक्सप्लोरर

उदयपुर में जारी है आदमखोर तेंदुए का आतंक, अब तक 6 लोगों को बना चुका है शिकार

Leopard Attack in Udaipur: उदयपुर में पिछले 12 दिन में एक आदमखोर तेंदुए ने छह लोगों की जान ले ली है. तेंदुए के हमले में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. सोमवार को तेंदुए ने सोते हुए पुजारी को खींच लिया.

Udaipur Leopard Attack: राजस्थान के उदयपुर में लगभग दो हफ्ते से लोग तेंदुए के आतंक में जी रहे हैं. अभी तक ये खूंखार आदमखोर तेंदुआ 6 लोगों का शिकार कर चुका है. तेंदुए से गांव के लोग दहशत में हैं, लेकिन जानवर अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है. वन विभाग की टीम लगातार उसे खोज कर पकड़ने की कोशिश कर रही है.

19 सितंबर से शुरू हुए इन हमलों का शिकार पांच साल की बच्ची से लेकर वृद्ध महिला तक हुई हैं. तेंदुए के आतंक में अब तक 6 जानें जा चुकी हैं. 

19 सितंबर से शुरू हुआ तेंदुए का आतंक
सबसे पहले 19 सितंबर को एक बच्ची कमला जंगल में बकरियां चराने गई थी. जब शाम होने तक भी वह वापस नहीं आई, तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की. कमला का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला. उस दिन से गांव में तेंदुए का आतंक पसर गया. इसके बाद अगले दिन यानी 20 सितंबर को तेंदुए ने गांव के एक आदमी हमेरी पर हमला कर दिया. उसकी भी मौत हो गई.

इसके बाद 25 सितंबर को एक पांच साल की मासूम तेंदुए के हमले का शिकार हो गई. बच्ची अपनी मांग के साथ नहर में नहाने के लिए गएई थी. महिला ने बच्ची को नहला-धुला कर तैयार कर के बैठा दिया था और खुद नहर में नहाने के लिए चली गई थी. इस दौरान तेंदुआ बच्ची को खींचते हुए ले गया. 

फिर 28 सितंबर को गुड़ागांव की गट्टू बाई नामक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया. ये तेंदुए के हमले में चौथी मौत थी. इसके अलावा, उदयपुर में पिंडवाड़ा हाईवे के पास एक गांव में आबादी से थोड़ी दूर एक बूढ़ी महिला घर बनाकर रहती थी. तेंदुए ने उसी के घर के बाहर महिला पर अटैक कर दिया. महिला की मौत हो गई है. 

सोते हुए पुजारी को खींच ले गया तेंदुआ
वहीं, सोमवार (30 सितंबर) को भी तेंदुए ने एक सोते हुए पुजारी पर हमला कर दिया और उसे खींच कर कहीं और ले गया. सोमवार की भोर में 4.00 बजे यह घटना हुई होगी. पुजारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. उदयपुर पुलिस ने जानकारी दी थी कि पुजारी का शव मंदिर से कुछ दूरी पर ही बरामद किया गया. 

यह भी पढ़ें: Bank Holidays: राजस्थान में इस महीने केवल इतने दिन हो सकेंगे बैंक के काम, देख लें छुट्टियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget