एक्सप्लोरर

Udaipur News: पर्यटकों का स्वागत करने को उदयपुर तैयार, प्लान बनाने से पहले जान लें टूर पैकेज

उदयपुर पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है. टूर पैकेज बनाते वक्त लोवर मिडल क्लास से लेकर हायर क्लास के लोगों का ध्यान रखा गया है. उदयपुर में 700 से ज्यादा की संख्या होटल-रिसोर्ट की है.

Rajasthan News: उदयपुर पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है. दो साल से कोरोना के कारण मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को पर्यटन से काफी उम्मीद है. उदयपुर में मानसून के साथ पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है. राजस्थान में आए प्री मानसून ने हल्की हरियाली बिखेर दी है. उदयपुर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने टूर पैकेज जारी कर दिए हैं. पर्यटकों के लिए हर स्तर की होटल सुविधा उपलब्ध है. टूर पैकेज बनाते वक्त लोवर मिडल क्लास से लेकर हायर क्लास के लोगों का ध्यान रखा गया है. उदयपुर में 700 से ज्यादा की संख्या होटल-रिसोर्ट की है.

उदयपुर पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार

एक दिन के हिसाब से धर्मशाला 200-600, बजट होटल 1000-2500 रुपए, 3-4 स्टार होटल 5-15 हजार रुपए और 5 स्टार होटल की भी व्यवस्था है. ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विनायक ने बताया कि उदयपुर में मानसून सीजन शुरू होने वाला है. कोरोना के कारण दो साल से लोग मानसून सीजन में बाहर नहीं निकले हैं. इस बार मानसून में पर्यटन बूम होने की संभावना है क्योंकि गर्मियों में भी उदयपुर में रिकॉर्डतोड़ पर्यटक आए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानसून में पर्यटकों की संख्या उम्मीद से ज्यादा होगी. सभी कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. उदयपुर का दक्षिण हो या दिल्ली या फिर अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर है और मानसून में उदयपुर की हरियाली लोग काफी पसंद करते हैं. 

LS अध्यक्ष ओम बिरला का दावा- एयरपोर्ट जैसा होगा कोटा व डकनिया का रेलवे स्टेशन, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

पर्यटकों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज जारी

सुरेंद्र विनायक ने बताया कि पर्यटकों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज भी जारी कि गए हैं. 2 दिन 3 रात, 4 दिन 5 रात जैसे टूर पैकेज शामिल हैं. 3-5 दिनों की यात्रा पर आने वाला पर्यटक उदयपुर के साथ कुंभलगढ़ और माउंट आबू भी जाना पसंद करता है क्योंकि पहाड़ों की हरियाली उदयपुर से शुरू होकर कुंभलगढ़ और माउंट आबू तक रहती है. यहीं नहीं जलाशयों की भी सभी जगह काफी उपलब्धता है. 3 स्टार कैटेगरी के तहत प्रतिदिन 6500 रुपए चार्ज में गाड़ी, होटल और खाना दिया जा रहा है. जानकारी के लिए मालूम हो कि अन्य व्यवसायी भी अपने स्तर पर पैकेज जारी करते हैं.

Palace On Wheels: ये ट्रेन नहीं चलता फिरता महल है! जानिए किराए से लेकर क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget