एक्सप्लोरर

LS अध्यक्ष ओम बिरला का दावा- एयरपोर्ट जैसा होगा कोटा व डकनिया का रेलवे स्टेशन, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशन्स को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. कोटा और डकनिया स्टेशन के लिए 323 करोड़ की योजना बनाई गई है.

Rajasthan News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में रेल सुविधाओं के लिए बड़ी योजना के तहत काम किया जा रहा है. कोटा और बूंदी रेलवे स्टेशन्स को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. दोनों ही जगहों पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. इनके पुनर्निर्माण का काम 15 अगस्त तक जारी होने की संभावना है. यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा.

कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में प्लेटाफार्म नंबर 1 पर एस्केलेटर तथा प्लेटाफार्म नंबर 4 पर लिफ्ट लगाई है. इन सेवाओं को यात्रियों को समर्पित करने के बाद बिरला ने कहा कि कोटा और डकनिया स्टेशन के लिए 323 करोड़ की योजना बनाई गई है. इसमें 203.78 करोड़ रूपए कोटा और 119 करोड़ रूपए डकनिया स्टेशन पर खर्च होंगे.

काम शुरू होने के दो वर्ष के अंदर इन दोनों ही स्टेशनों का एक अलग और भव्य रूप नजर आएगा. उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक छोटे स्टेशन के लिए भी अलग से कार्ययोजना बनाई गई है. इन सभी स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी. हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक स्टेशन पर आने वाला यात्रियों को कोई तकलीफ नहीं हो. इस दौरान सत्यनारायण शर्मा, महेंद्र निर्भय व महीप सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे.
 
ऐतिहासिक स्वरूप बरकरार रखते हुए कोटा स्टेशन को देंगे अत्याधुनिक लुक

पुनर्निर्माण की प्रक्रिया के दौरान ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए कोटा स्टेशन को अत्याधुनिक लुक दिया जाएगा. यहां प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तथा तीन से चार के बीच 36 मीटर चौड़े दो कोनकोर्स बनाए जाएंगे जो आपस में जुड़े होंगे. इन दोनों कोनकोर्स पर एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था तथा दुकानों का प्रावधान किया जाएगा.

भीमगंज मंडी की ओर से प्लेटफार्म पर जाने के लिए दो प्रवेश द्वार होंगे, जबकि निकलने के लिए अलग से नया ब्लॉक बनाया जाएगा. इसी ब्लॉक में करीब 3000 वर्गमीटर का आधुनिक वेटिंग हॉल भी बनाया जाएगा. वीआईपी रूम और वीआईपी लाउंज का भी बनाया जाएगा. इसी तरह रेलवे कॉलोनी की ओर के प्लेटफार्म नंबर 4 का भी कायाकल्प किया जाएगा. 

8 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर

यात्रियों की सुविधा के लिए 8 अतिरिक्त लिफ्ट और 14 अतिरिक्त एस्केलेटर लगाए जाएंगे. पार्किंग के स्थान की भी रिमॉडलिंग की जाएगी ताकि वाहनों के आने-जाने में कोई दिक्कत न और पैदल यात्री भी बिना किसी तकलीफ के स्टेशन के अंदर और बाहर आ जा सकें. स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएंगी.
 
डकनिया में बनेंगे दो नए प्लेटफार्म, इससे संभव होगा गाड़ियों का ठहराव

डकनिया स्टेशन के पुनर्निर्माण में वहां दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जहां बिछने वाली लूप लाइप से न सिर्फ यहां गाड़ियों का ठहराव संभव होगा बल्कि भविष्य में नई रेल गाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी. वर्तमान में मौजूद प्लेटफार्म को भी 10 से 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. डकनिया स्टेशन पर भी 36 मीटर चौड़ा एयर कोनकोर्स बनाया जाएगा.

बाहर से आने वाली यात्रियों को ठहरने की सुविधा देने के लिए 2 डोरमेट्री और 6 रिटायरिंग रूम बनाए जाएंगे. स्टेशन के बाहर पार्किंग सुविधा की भी रिमॉडलिंग की जाएगी. यहां भी यात्रियों के लिए 8 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर का प्रावधान किया जाएगा. यह स्टेशन पूरी तरह दिव्यांग-फ्रेंडली होगा जहां दिव्यांग जनों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया होंगी.

यह भी पढ़ें:

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सीएम मान बोले- ये युवाओं के साथ धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget