एक्सप्लोरर

Udaipur Liquor Seized: एयर कंडीशनर बक्से के बीच रखी थी 30 लाख रुपये की शराब, पुलिस ने जब्त की ट्रक

Udaipur News: एसी के बॉक्स के बीच में फंसा कर आरोपी ले जा रहा था शराब, खेरवाड़ा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है और 30 लाख रुपये की शराब जब्त की है.

Udaipur News: उदयपुर जिले की खेरवाड़ा पुलिस ने मंगलवार तड़के ट्रक से गुजरात सप्लाई हो रही 30 लाख रुपये की शराब जब्त की है और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह कि महाराष्ट्र में जिस 240 एयर कंडीशनर की सप्लाई होनी थी, उन्हीं के बॉक्स के बीच में हरियाणा निर्मित शराब के 250 कार्टन रखे हुए थे. ताकि पुलिस अगर चेकिंग भी करे तो एसी की ट्रांसफर बिल्टी दिखाकर छूट जाएं, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है.

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

खेरवाड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि रात को मुखबिर की सूचना मिली थी कि ट्रक में एसी के बीच में शराब के कार्टन रखकर गुजरात सप्लाई होने वाले हैं. पुलिस ने थाना सर्कल के बंजरिया कट पर नाकाबंदी की. तड़के सामने से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया. ट्रक को रोक और पूछने पर चालक ने अपना नाम भीलवाड़ा निवासी शम्भू सिंह पुत्र नानू सिंह दरोगा बताया. पुलिस जाब्ते ने ट्रक के पीछे तलाशी ली तो बॉक्स में एसी पड़े हुए थे. बॉक्स को हटाकर देखा तो उनके बीच में कार्टन पड़े हुए थे. निकालकर देखा तो हरियाणा निर्मित शराब निकली. शराब, ट्रक और एसी को जब्त कर थाने लाया गया है.

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि एयर कंडीशनर की डिलीवरी महाराष्ट्र के भिवंडी क्षेत्र में करनी थी, साथ ही शराब के लिए कहा गया था कि गुजरात बॉर्डर में प्रवेश का टोल आएगा जहां पर खड़ा रहना है, वहां ट्रक के नंबर देखकर आदमी आ जाएगा और शराब ले लेगा.

थानाधिकारी श्याम सिंह ने दी जानकारी

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि शराब हरियाणा निर्मित है जो अलग-अलग ब्रांड की है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खेरवाड़ा पुलिस ने बंजरिया कट पर ही नाकाबंदी कर लाखों रुपये की शराब जब्त की थी. अधिकारियों का कहना है कि गुजरात ड्राय स्टेट होने के कारण अवैध शराब की सप्लाई होती है लेकिन लगातार कार्रवाइयां की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

बॉर्डर पर बाज़ नहीं आ रहा Pakistan, BSF को Punjab के Ferozepur में तीन जगहों से मिला 'आतंक का सामान'

Delhi Corona News: 'प्रतिबंध लगाते हैं, तो रोजगार पर बन आती है, न लगाएं तो जिंदगी खतरे में पड़ जाती है,' जानिए CM केजरीवाल की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget