एक्सप्लोरर

Udaipur: शिक्षक का हुआ ट्रांसफर तो छात्राओं ने स्कूल पर लगाया ताला, कलेक्टर तक पहुंच गई बात, जानें- क्यों?

Rajasthan News: उदयपुर के एक गांव के छात्राओं ने संस्कृत के शिक्षक के ट्रांसफर को लेकर आंदोलन किया. इस दौरान छात्राएं गांव से पैदल ही जिला कलेक्टर के पास पहुंची और ट्रांसफर रुकवाने की मांग की.

Udaipur News: राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले में बुधवार को स्कूल की छात्राओं ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया. जिसके बाद छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी भी की और शिक्षकों को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया. इसके पीछे वजह ये है कि यहां के एक शिक्षक का किसी दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया. भले ही ट्रांसफर एक सरकारी प्रक्रिया है लेकिन पूरे स्कूल की छात्राएं इसके विरोध में उतर गई. विरोध के तेवर ऐसे थे कि मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ गई. फिर छात्राएं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंची छात्राएं

मामला शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर नाई कस्बे में स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय का है. यहां संस्कृत शिक्षक पप्पू कलाल थे जिनका जिले की अन्य तहसील गोगुन्दा में स्थानांतरण कर दिया गया. जैसे ही इसकी खबर गांव के लोगों और छात्राओं को लगी तो सुबह छात्राएं और गांव के लोग स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए. छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर दी. फिर स्कूल में कार्यरत अन्य शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो उन्हें भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया. छात्रा स्कूल के बाहर ही धरना देकर बैठ गई और नारेबाजी करने लग गई. बड़ी बात तो ये है कि विरोध इतना तेज था कि छात्राओं ने पैदल मार्च निकाला. गांव से ही छात्राएं पैदल चलकर शहर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां जिला कलेक्टर को ट्रांसफर रुकवाने की मांग पर ज्ञापन दिया.

Rajasthan News: जयपुर के मानसरोवर में होगा कांग्रेस का नया मुख्यालय, सरकार ने दी मंजूरी

दसवीं का रहा 97% परिणाम, लेते हैं एक्स्ट्रा क्लास

ग्रामीणों ने बताया कि संस्कृत शिक्षक पप्पू कलाल जब से स्कूल में आए हैं शिक्षा का स्तर काफी अच्छा हुआ है. बड़ी बात तो ये है कि दसवीं का 97 प्रतिशत परिणाम रहा और वो बच्चों की एक्स्ट्रा क्लासेस भी लेते हैं. कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान भी देते हैं. यही नहीं गांव के आसपास दो अन्य स्कूल है जहां पर संस्कृत के शिक्षक नहीं है वहां भी वो क्लास लेने के लिए जाते हैं. हाल ही 15 अगस्त को गांव के सभी लोगों ने शिक्षक पप्पू का लाल का सम्मान भी किया था. ऐसे शिक्षक का यहां से ट्रांसफर कर देना बच्चों के शिक्षा के स्तर पर प्रभाव डालेगा.

Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी स्कूल के बच्चे सीखेंगे आपदा से निपटने के गुर, आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget