एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में बारिश से भरी खदान में डूबे 4 बच्चे, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कर रहे ये मांग

Udaipur Mine Accident: उदयपुर में बच्चों की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि चारों पास के खेतों में बकरियां चराने गए थे. इसी दौरान बच्चों ने खदान में नहाते समय हादसा हो गया.

राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. डबोक थाना क्षेत्र की एक खदान में नहाने गए चार नाबालिग बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों ने खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई.

खेतों में बकरियां चराने गए थे बच्चे

पुलिस के अनुसार यह घटना डबोक थाना क्षेत्र के कुंवारी खदान में हुई. मरने वाले बच्चों की पहचान लक्ष्मी गमेती (14), भावेश (14), राहुल (12) और शंकर (13) के रूप में हुई है.

बताया गया कि ये चारों पास के खेतों में बकरियां चराने गए थे. इसी दौरान बच्चों ने खदान में नहाने का मन बनाया और पानी में उतर गए. लेकिन खदान में पानी काफी गहरा था, जिसमें जाते-जाते चारों मासूम डूब गए.

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डबोक थाने की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए. शवों को देखते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.

परिजनों का विरोध, खदान मालिक पर कार्रवाई की मांग

शव बाहर निकालने के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए. उन्होंने खदान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

गुस्साए परिजनों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक परिजनों को समझाने में जुटे रहे ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

गहरे पानी में जाने से डूबे बच्चे- पुलिस

इस मामले में डबोक थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोहर सिंह देवड़ा ने कहा, “बच्चे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए.” उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget