एक्सप्लोरर

Udaipur Fire: उदयपुर के थिनर गोदाम में लगी भीषण आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

Rajasthan News: आग की लपटें काफी तेज थी, एहतियात के तौर पर पास स्थित घरों से लोगों को दूर रखा गया.आवासीय क्षेत्र में थिनर या अन्य ज्वलनशील गोदाम होना अवैध है. इस मामले में आगे जांच की जाएगी.

Udaipur Fire News: उदयपुर शहर की एक आबादी क्षेत्र में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि कई फिट उपर तक उसकी लपटें उठी. आग गोदाम के बाहर तक आ गई, जिससे बाहर पड़ी दो कार भी इसकी चपेट में आ गई. आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया. गनीमत रही कि आग किसी के घर तक नहीं पहुंची, फिर भी एहतियात के तौर पर पास स्थित घरों से लोगों को दूर रखा गया. कलेक्टर ताराचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे. 

18 बार फायर ब्रिगेड खाली हुई

फायर अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि खांजीपीर मस्जिद के पास आग लगने की सूचना मिली थी. वहां भीषण आग लगी हुई थी, 4 दमकल को मौके पर बुलाया गया. करीब 3 घंटे में आग काबू आई. दमकल के एक वाहन ने 3-5 चक्कर लगाए, जैसे ही पानी खाली हुआ उसे भरने के लिए भेजा गया. ऐसे 18 चक्कर लगाए गए, यानी 18 दमकल खाली हुई तब जाकर आग काबू में आई.

इसके बाद जब गोदाम में देखा तो अंदर बड़े-बड़े 40-50 थिनर के ड्रम पड़े हुए थे, जिनके कारण आग लगी और भीषण हुई. गोदाम में आयल पेंट कलर के डिब्बे भी पड़े हुए थे. यही नहीं, इसी गोदाम के ऊपर किसी का घर था जिसमें कोई नहीं था. कई बार पूछा गया कि गोदाम का मालिक कौन है, लेकिन कोई सामने नहीं आया. 

फायर ब्रिगेड इस भीषण आग को काबू करने में लगी हुई थी कि एक और जगह भीषण आग लगने की सूचना मिल गई. यह आग शहर के पास बेदला क्षेत्र में एक फर्नीचर की फैक्ट्री में लगी. थिनर गोदाम में आग काबू हुई ही थी कि अब फैक्ट्री में लग गई. दमकल यहां से फैक्ट्री में पहुंची और वहां आग पर काबू पाया.

अवैध है थिनर गोदाम, होगी जांच

आवासीय क्षेत्र में गोदाम में आग लगने की सूचना पर कलेक्टर ताराचंद मीणा के साथ उदयपुर नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र में थिनर या अन्य ज्वलनशील गोदाम होना अवैध है. इसके लिए ना तो नगर निगम अनुमति देता है और ना इसे दी गई थी. इस मामले में जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई होगी. इसके अलावा अब ऐसी आवासीय क्षेत्रों में कई टीम निरीक्षण करेगी कि कोई इस प्रकार की अवैध गतिविधियां तो नहीं हो रही. ऐसा पाये जाने पर कार्रवाई होगी.

Rajasthan: राजस्थान में स्काउट गाइड का महाकुंभ, जानिए- जंबूरी में हवा में साइकिल चलाने सहित क्या कुछ होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget