एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा में उठा उदयपुर डबल मर्डर का मामला, BJP विधायक ने गहलोत सरकार में हुए अपराध गिनाए

Rajasthan: बीजेपी विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि राजस्थान में जनता ने राज तो बदल दिया, लेकिन हमें अब व्यवस्था बदलनी होगी. उन्होंने आगे कहा हमारा शहर झीलों के नाम से जाना जाता है.

BJP MLA Tarachand Jain Raised Alligation on Police: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर उदयपुर (Udaipur) शहर विधानसभा से बीजेपी (BJP) विधायक ताराचंद जैन (Tarachand Jain) और जिले की सलूंबर (Salumbar) सीट से विधायक अमृत लाल मीणा (Amritlal Meena) ने राजस्थान विधानसभा में अपनी बात रखी. दोनों ने पिछली सरकार द्वारा किए गए कामों पर सवाल उठाए. यहीं नहीं उन्होंने उदयपुर में चार दिन पहले हुए डबल मर्डर का भी मुद्दा उठाया.

विधायक ताराचंद जैन ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर निशाना साधा. साथ ही डबल मर्डर के मुद्दे को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठाए. ताराचंद जैन ने पहले गहलोत सरकार द्वारा किए गए कामों पर सवाल खड़े किए. इसके बाद गहलोत सरकार में हुए अपराध गिनाए और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. फिर हाल ही में उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के मामले में भी उन्होंने अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि विधवा महिला ने पुलिस को मारपीट की रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने समय पर रिपोर्ट दर्ज न करके देरी से मामला दर्ज किया. इससे बाद में विधवा महिला के बेटे और एक अन्य की हत्या कर दी गई. 

विधायक ताराचंद जैन ने क्या कहा
उन्होंने कहा "राजस्थान में जनता ने राज तो बदल दिया, लेकिन हमें अब व्यवस्था बदलनी होगी. उन्होंने आगे कहा हमारा शहर झीलों के नाम से जाना जाता है. यहां करनी माता के बाद अब नीमच माता मंदिर में रोप-वे की शुरुआत की गई है. इनके अलावा एकलिंग जी, सास-बहू मंदिर, उबेश्वर महादेव, नाथद्वारा, कमलनाथ महादेव मंदिर और जगत माता का मंदिर है. इन मंदिरों को जोड़ने के लिए धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाया जाए. इससे पर्यटकों के साथ-साथ आम जनता को भी फायदा होगा और आय बढ़ेगी. 

वहीं सलूंबर विधानसभा से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीणा ने गहलोत सरकार द्वारा घोषित किए गए नए जिले को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आनन-फानन में फैसला लिया, जिससे नए बने सलूंबर जिले में तहसील का सृजन किया गया. इसमें तहसील और पटवार मंडलों के बीच दूरी काफी हो गई. इसके बाद ये कहा गया कि लोगों की मांग के अनुसार, इसे सुधारा जाए. बता दें कि उदयपुर से हटाकर सलूंबर को नया जिला बनाया गया था. यहीं से अमृत लाल मिणा विधायक बने.

ये भी पढ़ें- Kota News: हॉस्टल कर्मचारियों को दी जा रही गेटकीपर ट्रेनिंग, स्टूडेंट्स के सुसाइड रोकने में मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget