एक्सप्लोरर

Udaipur: बाइक टच होने पर दो गुटों में झड़प, चाकूबाजी से तनाव, पुलिस ने आरोपियों को किया डिटेन

Rajasthan Crime: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने बताया कि ये विवाद केवल दो बाइक टच होने पर शुरू हुआ था, फिलहाल 4 लोग हिरासत में हैं.

Rajasthan Crime News: शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. इस वारदात को समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा अंजाम देने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल है, जिसके चलते ऐहतियातन कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं.

पुलिस ने पथराव से किया इनकार

उदयपुर DSP छगन पुरोहित ने बताया कि 24 मार्च की सुबह दो बाइक एक दूसरे से टच होने के कारण दो लोगों में कहा सुनी हो गई. हालांकि ये झगड़ा वहीं सुलझ गया था लेकिन बाद में एक ग्रुप ने अपने साथियों के साथ दूसरे ग्रुप के साथ फिर से लड़ाई की. इस दौरान वहां पुलिस आई और इस झगड़े में शामिल 4 लोगों को डिटेन कर लिया. ये घटना नेहरू बजार के धानमंडी क्षेत्र की बताई जा रही है. बता दें कि पुलिस ने किसी तरह से पथराव वाली बात से साफ मना कर दिया है. 

हिंदू जागरण मंच के शक्ति सिंह पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शक्ति सिंह (Shakti Singh) पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे समुदाय विशेष के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है. इससे पहले भी आपसी झगड़ों और विवादों के कारण कई बार सांप्रदायिक माहौल बिगड़ा है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए सुरजपोल थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget