एक्सप्लोरर

Udaipur-Ahmedabad Track Blast मामला: एटीएस और एनआईए के बाद देश की यह बड़ी एजेंसी शुरू कर रही जांच

Udaipur-Ahmedabad Track Blast: NSG की टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें भी खीचीं. एनएसजी की टीम के साथ, पुलिस अधिकारी भी मौक पर मौजूद रहे.

Udaipur-Ahmedabad Track Blast: उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज ट्रैक पर ब्लास्ट के बाद राज्य से लेकर केंद्र तक हलचल मची हुई है. इस ब्लास्ट के पीछे किसका क्या मकसद था, यह तो अभी सामने नहीं आया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि उदयपुर में होने वाले जी-20 सम्मेलन में देश की साख को खराब करना और गुजरात में होने वाले चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से यह विस्फोट किया गया है. बड़ी बात यह है कि एटीएस और एनआईए के बाद अब देश की एक और बड़ी एजेंसी इस मामले की जांच में जुट गई है और मौके भी पहुंच चुकी है. हालांकि, ब्लास्ट के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी देने के लिए आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है. 

देश की यह बड़ी सुरक्षा एजेंसी पहुंची उदयपुर रेलवे ट्रैक पर
देश में हुए बड़े से बड़े आतंकी हमले में आतंकियों को धूल चटाने वाली एजेंसी एनएसजी की टीम उदयपुर पहुंची है. इससे पहले इस मामले में एनआईए और एटीएस जुड़ चुकी थी. इसके लिए रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बयान भी दिया था, लेकिन सुबह ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) भी इन्वेस्टिगेशन के लिए पहुंच गए हैं. एनएसजी की टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया और एक टीम सदस्य ने ट्रैक के अलग-अलग एंगल से फ़ोटो भी लिए. एनएसजी के साथ, पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. देश की बड़ी एजेंसियों का जुड़ना मामले को आतंकी घटना की तरफ जांच करने का इशारा भी है. 


Udaipur-Ahmedabad Track Blast मामला: एटीएस और एनआईए के बाद देश की यह बड़ी एजेंसी शुरू कर रही जांच

यह भी पढ़ें: उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे पटरी पर ब्लास्ट, रात 3.30 बजे 13 मीटर का पूरा ट्रैक बदला गया, चलेगी ट्रेन

सुबह 9.00 बजे गुजरी मालगाड़ी
घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली, जिसके बाद दिनभर ट्रैक की जांच हुई. इसके बाद रात 11.00 बजे से 3.30 बजे तक रेलवे कर्मियों ने ट्रैक को रिपेयर किया और इंजन भी रन करवाया. ट्रैक फिट करने के बाद बाकी रेलगाड़ियों को भी इससे गुजरने की हरी झंडी मिल गई थी. सोमवार सुबह 9.00 बजे ही ट्रैक से मालगाड़ी भी निकली. अब अहमदाबाद से आने वाले पैसेंजर ट्रेन भी गुजरेगी. 

यह हुई थी घटना
उदयपुर से करीब 50 किलो मीटर दूर जावर माइंस और खारवा चंदा स्टेशन के बीच में शनिवार रात करीब 8.00 बजे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट की आवाज ग्रामीणों ने सुनी. सुबह ग्रामीणों ने पुल पर जाकर देखा तो ट्रैक उखड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने पुलिस और रेलवे को इस हादसे की सूचना दी. सूचना के बाद सुबह अहमदाबाद से निकली ट्रेन को डूंगरपुर में रोक दिया गया और मौके पर कई अधिकारियों ने पहुंच कर जांच शुरू की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget