एक्सप्लोरर

उदयपुर में अब एक टिकट पर पर्यटन स्थलों की होगी सैर, नहीं बदलने पड़ेंगे वाहन, प्रशासन ने लिया फैसला

उदयपुर में पर्यटकों की समस्या को देखते हुए अब से क्योंकि एक ही टिकट पर सभी पर्यटन स्थलों की सैर हो पाएगी. कलेक्टर ने बताया कि शहर के प्रमुख सभी पर्यटन स्थलों की सैर कराने वाले रूट का अनुमोदन किया गया.

Udaipur Special Travel Plan For Tourists: पर्यटक कहीं टूर पर जाते हैं और जहां अलग-अलग जगह दूरी पर पर्यटन स्थल होते हैं, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या बार-बार वाहन या कैब बदलने की आती है. लेकिन उदयपुर में पर्यटकों के साथ अब यह समस्या नहीं आएगी, क्योंकि एक ही टिकट पर सभी पर्यटन स्थलों की सैर हो पाएगी. यही नहीं, निजी और प्राइवेट हॉस्पिटल के मार्ग को भी परिवहन से जोड़ा जाएगा ताकि मरीज को उपचार के लिए एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल जाना पड़े तो परेशानी नहीं होगी. यह निर्णय राजस्थान के झीलों की नगरी और पर्यटन-मेडिकल हब उदयपुर में हुई यातायात प्रबंधन समिति की बैठक लिया गया है. 

पर्यटकों के लिए खास 48 किलोमीटर का रूट

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि शहर के प्रमुख सभी पर्यटन स्थलों की सैर कराने वाले रूट का अनुमोदन किया गया. इसके तहत गोवर्धन सागर पार्क से लेकर पटेल सर्कल, दूध तलाई, गुलाब बाग, टाउन हॉल, देहलीगेट, चेटक सर्कल, फतहसागर, मल्लातलाई चौराहा, सज्जनगढ़, रानी रोडषिल्प ग्राम, टाईगर हिल तिराहा, सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्कल, आहड संग्रहालय, सेवाश्रम, सूरजपोल, रेलवे स्टेशन से गोवर्धन सागर पार्क का 48.1 किमी के रूट का होगा. इस रूट पर यात्री व पर्यटक पूरे दिन की टिकट लेकर विभिन्न स्थानों पर पर्यटन करते हुए किसी भी बस में सवार होकर भ्रमण कर सकेगा.

इस तरह के रूट से यात्रियों को बार-बार ऑटो/कैब आदि से भ्रमण से निजात मिलेगी. साथ ही उदयपुर के निवासियों के लिए लगभग सभी महत्वपूर्ण स्थान इन रूटों के अन्दर शामिल कर दिए गए हैं.

Jodhpur News: पाकिस्तान से आए विस्थापित ने दोस्ती के नाम पर नशीली दवा खिलाकर किया अपहरण, फिर कर दी हत्या

अस्पतालों व मेवाड़ के पर्यटन स्थलों के लिए बनेगा अलग रूट 

बैठक में निर्णय लिया गया कि लकडवास से सूरजपोल रूट को बस स्टैण्ड से जोड़ने और चारों मेडिकल कॉलेजों के साथ जिला अस्पताल को जोड़ने वाले रूट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा जिससे बड़ी संख्या में ईलाज के लिए आने वाले नागरिकों को चिकित्सा सेवा प्राप्त करने के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके. साथ ही शहर के अलावा मेवाड़ के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए परिवहन सुविधा स्थापित करने हेतु रूट के प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.
 
पुराने उदयपुर में चलेंगे ई-रिक्शा

बैठक में नगर निगम द्वारा पुराने शहर वॉल सिटी में डीजल/पेट्रोल फ्यूल आधारित यातायात को इलेक्ट्रीक यातायात में शिफ्ट करने के लिए प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया. कमेटी द्वारा वॉल सिटी में सैद्धान्तिक रूप से ट्रांसपोर्ट वाहनों को नॉन डीजल/पेट्रोल फ्यूल, इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट करने को सहमति प्रदान की. जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि समस्त वाहनों का किसी क्षेत्र में रोकना सम्भव नहीं है. इसके लिए कॉमर्शियल वाहनों का फेज क्षेत्र शिफ्ट करना अनिवार्य होगा.

Temperature Report: किस राज्य के किन-किन शहरों में गुरुवार को दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget