एक्सप्लोरर

Udaipur: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में घुसकर पिता को कुल्हाड़ी से काटा, फरार आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर के एक गांव में घर के आंगन में सो रहे एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. कुछ दिन पहले ही मृतक और आरोपी के बीच ग्रामीणों ने समझौता कराया था.

Udaipur Crime News: उदयपुर (Udaipur) जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देना वाला हत्याकांड (Murder Case) सामने आया है. यहां एक युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी. मृृतक व्यक्ति की बेटी के साथ एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था जिसका उसने विरोध किया था.  इसलिए आवेश में आकर युवक ने लड़की के पिता की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उदयपुर शहर के महाराणा भूपाल अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस के अनुसार यह घटना उदयपुर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र के बामणिया गांव की है. यहां 45 साल का तेजा राम आजन परिवार के साथ घर के आंगन में रोज की तरफ सोया हुआ था. अचानक वहां आरोपी फूल शंकर आ गया. उसने तेजा राम को सोते हुए देखा. इसके बाद उसने सबसे पहले कुल्हाड़ी से तेजा राम के सिर और फिर गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. वार ऐसे किए कि तेजा राम को उठने तक का मौका नहीं मिला. वहीं, चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य जागे, हालांकि इस बीच फूल शंकर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग आए और सराड़ा थाने में हत्या की सूचना दी. धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैली और घर में भीड़ जुट गई. इस बीच पुलिस भी मौक पर पहुंच गई.

हत्या से कुछ दिन पहले कराई गई थी सुलह
ग्रामीणों का कहना है कि फूल शंकर तेजा की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था जिस पर तेजा ने ना कहा तो दोनों में झगड़ा हुआ था. फिर दोनों में सुलह करा दी गई थी लेकिन फूल शंकर फिर भी नहीं माना और इस हत्याकांड को अंजाम दिया. इधर, थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि परिवार की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: 2222 जोड़ों की शादी कराने के लिए बने 4400 टेंट, 2000 हलवाई बना रहे खाना, जानें- भव्य आयोजन की हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget