एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मौसम की दोहरी मार! राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 3 अन्य युवक आग में झुलसे

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के धौलपुर में बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन आकाशीय बिजली घातक साबित हुई है. यहां दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई.

Dholpur News: राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. वहीं बुधवार को धौलपुर (Dholpur) में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से दो युवकों की मौत होने की सूचना है. हादसे में तीन युवक झुलस भी गए हैं. वहीं, बिजली गिरने से दो झोंपड़ियां जल गईं और उनमें रखे सामान जलकर खाक हो गए. 

पुलिस ने बताया कि धौलपुर के बसेड़ी थाना इलाके के सादपुर गांव में अपने भाइयों के साथ घर के पास झोंपड़ी में बैठकर मोबाइल देख रहे 20 वर्षीय अंकुश शर्मा की बिजली गिरने पर मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में अंकुश के साथ बैठे उसके भाई राहुल, रोहित एवं मोहित भी झुलस गए हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है. जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के फूसपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 24 वर्षीय गजेंद्र की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गजेंद्र बुधवार शाम को शौच के लिए गया था. तेज बारिश होने पर उसने पास में भूसा रखने की झोपड़ी में शरण ली. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भूसे में आग लग गई जिसमें जलकर गजेंद्र की मौत हो गई.

इन जिलों में हुई जोरदार बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान चित्तौड़गढ़ के भोपाल सागर में 32 सेंटीमीटर, बस्सी में 25, कपासन में 17, भीलवाड़ा तहसील में 10, भीलवाड़ा में 9.6 और चित्तौड़गढ़ के बढेसर में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं बुधवार को सुबह से शाम तक करौली में 31.5 मिलीमीटर, धौलपुर में 3.5 मिमी, झुंझुनूं के पिलानी में 1.4 मिमी और भीलवाड़ा- जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई. 

जयपुर-भरतपुर संभाग में होगी बारिश
विभाग के अनुसार, बुधवार को श्रीगंगानगर 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा वहीं टोंक, चूरू और कोटा में अधिकतम तापमान 43-43 डिग्री, धौलपुर में 42.3, वनस्थली-हनुमानगढ़ के संगरिया में 42.2-42.2 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 42 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों में 41.8 से लेकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 19 से 21 मई के दौरान अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: गहलोत सरकार के खिलाफ मैदान में उतरीं महिला नर्सिंग कर्मचारी, भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Embed widget