एक्सप्लोरर

Jodhpur News: बारिश में होने वाले जलभराव से जोधपुर को मुक्ति दिलाएंगे दो नाले, अब सीधे जोजरी नदी में जाएगा पानी

Rajasthan News: ले पर कराए जाने वाले कार्य से बारिश का पानी सीधे जोजरी नदी में जाएगा. इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी. और सड़क सुरक्षित रहेगी और बरसाती पानी का सदुपयोग भी सुनिश्चित होगा.

Devlopment Project: जोधपुर शहर में बारिश के दिनों में कई क्षेत्रो में जलभराव की स्थिति बन जाती है. जलभराव की समस्या से आम जनता को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने बड़े बजट की घोषणा की है. बारिश के दिनों में बार-बर पानी जमा हो जाने की समस्या से अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. सीएम गहलोत के दिशा-निर्देश पर ड्रैनेज कार्य आरयूआईडीपी ने हाथ में लिया है.इसके तहत भैरव नाला और आरटीओ नाला का काम कराया जा रहा है. 

कहां से कहां तक बनाया जाएगा नाला

आरयूआडीपी के अधीक्षण अभियन्ता सुनील व्यास ने बताया कि अब तक बरसात के दिनों में जोधपुर-जयपुर रोड पर जलभराव और निकासी न होने के कारण यातायात अवरूद्ध हो जाता था.इससे आस-पास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती थी.जयपुर-अजमेर मुख्य सड़क इस कारण से हर बार क्षतिग्रस्त हो जाती थी. नाले पर कराए जाने वाले कार्य से बारिश का पानी सीधे जोजरी नदी में जाएगा. इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी. इसके साथ ही सड़क सुरक्षित रहेगी और बरसाती पानी का सदुपयोग भी सुनिश्चित होगा.आरटीओ नाला का काम हाथ में लिया गया है.

इसके जिसके माता जी का थान से जोजरी नदी कुल लंबाई 7.13 कि.मी. ढका हुआ नाला(बॉक्स सेक्शन) बनाया जाएगा. इससे गणेश नगर, बनाड रोड वाया सारण नगर आरओबी से जोजरी नदी और माता के थान से जोजरी नदी तक के सभी क्षेत्रों को फायदा मिलेगा. इसके लिए कुल 320.20 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है. 

कैसा होगा भैरव नाला

उन्होंने बताया कि भैरव नाला ड्रैनेज कार्य के अन्तर्गत शोभावतों की ढाणी से जोजरी नदी तक कुल 13.10 किलोमीटर कार्य कराया जाएगा.इसमें ढका हुआ नाला(बॉक्स सेक्शन) की लम्बाई 5.5 किमी है जबकि खुला नाला(ट्रफ सेक्शन) की लम्बाई 7.6 किमी है.इसमें शोभावतों की ढाणी से जोजरी नदी वाया पाल गांव, तनावडा, घिनाडों की ढाणी और सालावास रोड तक आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा.

राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि इस ज्वलन्त समस्या के समाधान से एक ओर जहां आवागमन और यातायात सुविधाओं और सेवाओं में आ रही दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी वहीं बार-बार जलभराव के कारण बस्तियों एवं लोगों के सामने आने वाली समस्याएं खत्म होंगी.नगर निगम की महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने कहा कि इससे जोधपुर से जयपुर मार्ग पर बरसाती जल भराव से पैदा होती रहने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुचारू रह सकेगा.

ये भी पढ़ें

Barmer News: दिनदहाड़े भाई से मारपीट कर बहन को फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने 10 घंटे में ऐसे किया गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget