एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत के सलाहकार और मंत्री ओटाराम देवासी की भिड़ंत, क्यों छिड़ा दोनों में ट्विटर वार?

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा और मंत्री ओटाराम देवासी सोशल मीडिया पर भिड़ गए हैं. दोनों एक दूसरे पर हमलावर नजर आए.

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा और मंत्री ओटाराम देवासी सोशल मीडिया पर आमने सामने हैं. संयम लोढ़ा ने मंत्री ओटाराम देवासी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिना कुछ किए खुद की पीठ थपथपाना पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के लिए 'उल्टे बांस बरेली को' वाली कहावत चरित्रार्थ करता है. संयम लोढ़ा ने कहा कि क्रमोन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपकेंद्र बताकर उन्होंने वाहवाही लूटने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि माकरोड़ा, डोडुआ, गोयली एवं बड़गांव एक साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र क्रमोन्नत हुए थे. अब मंत्री उप स्वास्थ्य केन्द्र बनने का प्रचार कर रहे हैं.

संयम लोढ़ा ने एक्स पर लिखा, "राज्य मंत्री और बीजेपी झूठी वाहवाही के चक्कर में क्यों हंसी का पात्र बन रहे हैं, ये लोगों की समझ से परे है." राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने संयम लोढ़ा पर पलटवार किया. उन्होंने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "माननीय पूर्व सीएम के सलाहकार जी, नींद में मैं नहीं आप हैं. आपने सिरोही की जनता को थोथी घोषणाएं कर अंधेरे में रखा. धरातल पर कुछ भी काम नहीं कराया. सेंटर को आपने क्रमोन्नति की घोषणा तो 2022 में करा दी लेकिन डेढ़ साल में 2023 तक एक पाई का भी काम कराया हो या नई एक ईंट भी लगाई हो तो आप सिरोही की जनता को बताएं."


अशोक गहलोत के सलाहकार और मंत्री ओटाराम देवासी की भिड़ंत, क्यों छिड़ा दोनों में ट्विटर वार?

संयम लोढ़ा और मंत्री ओटाराम देवासी के बीच वार पलटवार

उन्होंने आगे कहा, "मेरा काम खोटी घोषणाएं करना नहीं बल्कि धरातल पर काम करना है. चिकित्सा केंद्रों पर क्रमोन्नति की केवल घोषणाएं हुई थी, पीएचसी के अनुरूप भवन नहीं बने हैं. मेरा प्रत्येक केंद्र पर 1.5-1.5 करोड़ की लागत से भवन बनाने का वादा है. आगामी समय में भवन बनाकर जल्द सिरोही की जनता को सुपुर्द करेंगे."

पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा, "आपकी घोषणाएं और मेरे धरातल पर कराए जाने वाले कामों में अंतर है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget