एक्सप्लोरर

दौसा में टाइगर के हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल, जयपुर के अस्पताल में भर्ती

Rajasthan News: उदयपुर में लेपर्ड के आतंक के बाद अब राजस्थान की राजधानी जयपुर और दौसा में टाइगर का आतंक का माहौल है. एक को जयपुर जबकि दूसरे को दौसा में घूमते हुए देखा गया.

Tiger Attack In Dausa: उदयपुर में कुछ महीने पहले लेपर्ड ने आतंक मचाया था और काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ने इस आदमखोर लेपर्ड को मार गिराया था. अब राजस्थान की राजधानी जयपुर और उससे सटे दौसा जिले में टाइगर का आतंक व्याप्त होता दिख रहा है. अलवर जिले के सरिस्का इलाके से बाहर निकले इन दोनों टाइगर में से एक का जयपुर के जमवा रामगढ़ तो दूसरे टाइगर का मूवमेंट दौसा जिले के बांदीकुई इलाके में पाया गया है.

जयपुर के जमवा रामगढ़ में विचरण करने वाले टाइगर को इलाके में अब तक बहुत ज़्यादा नहीं देखा गया है लेकिन दौसा के बांदीकुई में घूम रहे टाइगर ने वन विभाग के अफसरों को छकाना शुरू कर दिया है.

महिला की पीठ पर टाइगर ने किया हमला 

दौसा जिले के बांदीकुई के महुखुर्द गांव में बुधवार की सुबह एक टाइगर ने खेत में एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया. उगा महावर नाम की लगभग पैंतालीस साल की है. इस महिला पर टाइगर ने उस समय हमला किया जब वो एक झाड़ी के पास पहुंची थी जहां टाइगर छुपकर बैठा था. महिला की पीठ पर टाइगर ने हमला किया जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उगा महावर को पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया लेकिन फिर उसे जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर किया गया.

तीनों का जयपुर में चल रहा इलाज

उगा महावर पर टाइगर के हमले की खबर से गांव में हड़कंप मच गया. कुछ देर बाद विनोद मीणा और बाबू लाल मीणा नाम के दो ग्रामीण अपने हाथों में डंडे लेकर टाइगर को देखे जाने वाली जगह पहुंचे तो अचानक टाइगर ने इन दोनों पर भी हमला कर दिया. टाइगर के हमले में घायल हुए इन दोनों लोगों को भी इलाज के लिए जयपुर भेजना पड़ा. अब इन तीनों का जयपुर में इलाज चल रहा है.

टाइगर के दौसा जिले में होने की खबर पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बीते करीब 20 दिन से सेंचुरी के दो टाइगर गायब हैं और इनकी लोकेशन जयपुर और दौसा के आसपास बताई जा रही है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाला टाइगर इन्हीं में से एक है. सरिस्का से वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई है. 

टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश की जा रही है. टीम को देखकर वह गली से निकलकर पलासन नदी की ओर भाग गया.एक बार वन विभाग की टीम ने टाइगर को ट्रेकुलाइज करने की कोशिश की लेकिन टाइगर ने टीम पर हमला कर दिया.

इस हमले की वजह से विभाग की गाड़ी के कांच टूट गए. वन विभाग की तीन टीमें टाइगर को ट्रैंकुलाइज करने की कोशिश कर रही हैं.महुखुर्द गांव के पास एक सरसों के खेत में टाइगर के देखे जाने के बाद खेत को घेर लिया गया. लेकिन टाइगर अब तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-

सिंहस्थ 2028 को लेकर अहम निर्णय, उज्जैन की प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण, कब से शुरू होगा काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget