एक्सप्लोरर

Kota Temple: कोटा में एक मंदिर ऐसा भी, लुक बिल्कुल पत्थर जैसा, समय और पैसे की बचत का बेजोड़ नमूना

कोटा में मंदिर की देखरेख करनेवाले मुनि स्वामी का कहना है कि ग्रेनाइट और कोटा स्टोन का काम एक फीसदी से भी कम है. मंदिर में बने गुम्मद, छतरियां, कार्विंग और डिजाइन पूरी तरह आरसीसी की हैं.

Kota Unique Temple: कोटा के अद्भुत मंदिर को देखकर लगेगा पत्थर से बना है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. मंदिर में एक भी पत्थर नहीं लगाया गया है. आरसीसी से बना मंदिर समय और पैसे की बचत का बेजोड़ उदाहरण है. ट्रस्ट से जुडे लोग बताते हैं कि मंदिर बनाने की प्लानिंग से निर्णय लिया गया था कि पत्थर का इस्तेमाल नहीं करेंगे. स्वामीनारायण संप्रदाय ने मंदिर निर्माण में सारा काम सीमेंट कंक्रीट के जरिए ही करवाया है. ऐसे में इस मंदिर को लोग देखने आ रहे हैं. इसी तर्ज पर एक रेस्ट हाउस का निर्माण भी करवाया गया है.

कोटा में मंदिर की पूरी व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मुनि स्वामी स्वामी की है. उनका कहना है कि जगह लेने के समय मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने का फैसला लिया गया. भगवान का दर्शन करने और सत्संग का आनंद लेने के उद्देश्य से मंदिर का निर्माण जल्दी किया गया. संतों और अहमदाबाद से जुड़े सभी ट्रस्टी ने तय किया कि मंदिर बाहर से पत्थर जैसा दिखे, लेकिन एक भी पत्थर का इस्तेमाल न हो. मंदिर में आरसीसी का उपयोग किया गया है. पत्थर में समय अधिक लगता है और पैसा भी, इसलिए इस विधि को प्राथमिकता दी गई. भुज और कच्छ में बहुत अच्छे कार्विंग के अनुसार डाया बनाकर लुक पत्थर जैसा ही नजर आता है, इसका रंग भी पत्थर जैसा करवाया है. छतरियां, कार्विंग और डिजाइन हुबहू दिखती है.

गुंबद, छतरियां और अन्य सभी निर्माण आरसीसी के

मुनि स्वामी का कहना है कि हमें मंदिर और विश्रांति भवन का निर्माण जल्दी करवाना था. इसलिए इस तकनीक का उपयोग हमने किया है. इस अनूठे मंदिर में गुम्मद, छतरियां, कार्विंग और डिजाइन पूरी तरह आरसीसी की हैं और खूबसूरत भी हैं. इन बिल्डिंगों में जितने भी छज्जे या फिर दरवाजों के ऊपर चौखट लगे हैं, उसे सीमेंट कंक्रीट से बंद कर ही लगवाया गया है. इसके अलावा फ्लोरिंग में सभी जगह पर टाइल का उपयोग किया गया है. हालांकि, बाद में मंदिर की सीढ़ियों पर कोटा स्टोन और विश्रांति भवन की सीढ़ियों पर ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया है. ग्रेनाइट और कोटा स्टोन का काम एक फीसदी से भी कम है.


Kota Temple: कोटा में एक मंदिर ऐसा भी, लुक बिल्कुल पत्थर जैसा, समय और पैसे की बचत का बेजोड़ नमूना

राम, कृष्ण, हनुमान, शिव परिवार की मूुर्ति मंदिर में

मंदिर में भगवान राम, कृष्ण, हनुमान, शिव परिवार और भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति स्थापित की गई है. मंदिर के बेसमेंट में एक बड़ा मल्टीपरपज हॉल भी बनवाया गया है. विश्रांति भवन जी प्लस 3 में 60 कमरे हैं. ग्राउंड फ्लोर पर डायनिंग, एरिया किचन और दो डोरमेट्री हैं. धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के ठहराव को देखते हुए बनवाया गया है. ठहरने में प्राथमिकता स्वामीनारायण संप्रदाय के लोगों को मिलती है. रूम खाली रहने पर सभी को ठहरने का मौका दिया जाता है. 


Kota Temple: कोटा में एक मंदिर ऐसा भी, लुक बिल्कुल पत्थर जैसा, समय और पैसे की बचत का बेजोड़ नमूना

Akshaya Tritiya: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हा निभाता है तोरण मारने की परंपरा, अक्षय तृतीया से शुरू हो रहा शादियों का सीजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget