एक्सप्लोरर

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत का बड़ा ऐलान, 'अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो...'

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला देवी ने कहा कि मर्डर का मास्टर माइंड कनाडा में है. तभी से करणी सेना कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को भारत लाने की मांग कर रही है.

Sukhdev Singh Gogamedi Wife To Govt: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है. गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने एक बार फिर प्रदर्शन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो करणी सेना एक बार फिर से सड़कों पर उतरेगी. उन्होंने उदयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही. 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा, ''इस मर्डर केस का मास्टर माइंड कनाडा में है. तभी से करणी सेना कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को भारत लाने की मांग कर रही है.''

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रतिमा का होगा अनावरण

इसके साथ उन्होंने बताया कि सुखदेव की पहली पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव गोगामेडी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले साल 5 दिसंबर को जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद करनी सेना ने पूरे राजस्थान में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था.

गोगामेड़ी की हत्या के बाद गरमा गया था मामला

गोगामेड़ी हत्याकांड का मामला उस वक्त काफी गरमा गया था. इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिला था. प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में तोड़फोड़ की थी. कई जगहों पर चौक- चौराहों पर आगजनी हुई थी, टायर जलाए गए थे. वहीं, कुछ जगहों पर ट्रेनें भी रोकीं गईं थीं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले में 11 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थीं. जांच एनआईए को सौंपने की सिफारिश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए थे. 

इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थी. गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने हत्या का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके पति ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से तीन बार पुलिस सुरक्षा मांगी, लेकिन नहीं दी गई.

इस केस में पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी थी. श्याम नगर एसएचओ मनीष गुप्ता, बीट प्रभारी और बीट कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था. दूसरी एफआईआर उस स्कूटर सवार ने दर्ज कराई है, जो शूटर्स की ओर से फायरिंग की दौरान जख्मी हो गया था.

ये भी पढ़ें:

जयपुर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट खत्म होते ही भीड़ में हंगामा, सौ से ज्यादा फोन चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget