एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में छह नए जिलों के नामों की घोषणा की क्या है सच्चाई, इन शहरों के नामों की है चर्चा

Rajasthan News: राजस्थान में नए जिलों पर राजनीति पिछले काफी समय से चल रही है. यहां तक की प्रदेश में सरकार चला रही कांग्रेस के ही दो विधायकों ने सरकार को नया जिला न बनाने पर चेतावनी तक दे डाली है.

Jaipur News: राजस्थान में सोमवार को दिन भर सोशल मीडिया पर छह नए जिलों के नामों की घोषणा की खबर चलती रही.सभी एक दूसरे से यही जानना चाह रहे थे कि क्या ये खबर सच है या अफवाह! देर शाम तक यही बात चलती रही. इसमें डीडवाना, ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, कोटपूतली और फलोदी को जिला बनाने की बात कही जा रही थी. कोटपूतली (Kotputli district) से लेकर जयपुर तक यह अफवाह छाई रही.हालाँकि, सरकार और कांग्रेस नेताओं ने इसपर कुछ बताया तो नहीं लेकिन इसे सही भी नहीं कहा है.दरअसल, पिछले कई महीनों से राजस्थान में कई नए जिलों को बनाने की मांग हो रही है.

कोटपूतली के लिए मंत्री ने दी है इस्तीफे की धमकी

गहलोत सरकार में मंत्री और कोटपूतली के विधायक राजेंद्र यादव ने पिछले दिनों इस्तीफे की चेतावनी दे डाली थी. यादव ने कहा था कि अगर दिसंबर तक कोटपूतली को जिला नहीं बनाया गया तो वे कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. सरकार को कोटपूतली (Kotputli district) को जिला घोषित करना ही होगा. वहीं बहरोड़ को जिला बनाने के लिए वहां के विधायक बलजीत यादव ने भी सरकार को चेतवानी दी थी. भिवाड़ी और नीमराना और बहरोड़ के लिए तेजी से मांग हो रही है. 

इनको जिला बनाने की भी होती है मांग 

रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के बाद गहलोत सरकार में पांच-छह नए जिले बनाने की सुगबुगाहट है. इनमें कोटपूतली, बालोतरा, फलोदी, डीडवाना, ब्यावर, भिवाड़ी के नाम सबसे आगे हैं. जयपुर के सांभरलेक, शाहपुरा, फुलेरा, कोटपूतली, दूदू, विराटनगर, सीकर के नीम का थाना, फतेहपुर, शेखावाटी, श्रीमाधोपुर, खंडेला, झुंझुनू का उदयपुरवाटी, अलवर के बहरोड़, खैरथल, भिवानी, नीमराणा, बाड़मेर का बालोतरा और गुडामालानी, जैसलमेर का पोकरण, अजमेर का ब्यावर, केकड़ी, मदनगंज किशनगढ़, जोधपुर का फलोदी, नागौर के डीडवाना, कुचामन सिटी, मकराना, मेड़ता सिटी, चूरू के सुजानगढ़, रतनगढ़, सुजला क्षेत्र सुजानगढ़, जसवंतगढ़ और लाडनूं क्षेत्र को मिलाकर सुजला के नाम से जिला, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, सूरतगढ़, घड़साना, श्री विजयनगर, हनुमानगढ़ से नोहर, भादरा, बीकानेर का नोखा, कोटा का रामगंज मंडी, बारां का छाबड़ा, झालावाड़ का भवानीमंडी, भरतपुर का डीग, बयाना, कामां नगर और सवाई माधोपुर का गंगापुर सिटी का नाम जिला बनाने की मांग में शामिल है.

राजस्थान में 2008 के बाद से नहीं बना है जिला

वर्ष 2008 में 26 जनवरी को प्रतापगढ़ को नया जिला बनाया था. इसके बाद से नए जिलों की बस चर्चा ही हो रही है, कोई नया जिला नहीं बनाया गया है.अब इन इन्हें जिला बनाकर अशोक गहलोत सरकार एक बड़ा संदेश देना चाहती है.बीजेपी सरकार ने नए जिलों के लिए 2014 में रिटायर्ड IAS परमेश चंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी की रिपोर्ट 2018 में आई लेकिन नए जिलों पर कोई ऐलान नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी रंधावा के बयान ने मचाई खलखली, सचिन पायलट को लेकर कह दी ये बड़ी बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget