एक्सप्लोरर

सिरोही में रोडवेज बस ने महिला नर्स को मारी टक्कर, गुजरात ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

Road Accident: राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से महिला नर्स बुरी तरह घायल हो गई. कई अस्पतालों से रेफर किये जाने के बाद महिला को गुजरात ले जाया जा रहा था. रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. रोडवेज बस की टक्कर से महिला नर्स की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान सीमा मीणा के रूप में हुई है. सीमा मीणा पिण्डवाड़ा तहसील के राजपुरा गांव की रहने वाली थी. 11 दिसम्बर को दोपहर में जालौर डिपो की अहमदाबाद जाने वाली रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. दीवार से टकराने के बाद बस ने महिला को भी चपेट में ले लिया.

हादसे में नर्स गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायल महिला नर्स को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से पिंडवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करके बाद महिला को सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया. स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल डॉक्टरों ने महिला को गुजरात रेफर किया. गुजरात ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. सड़क हादसे की सूचना पाकर पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया.

रोडवेज बस की टक्कर से महिला नर्स की मौत

पिण्डवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की बस ने महिला नर्स को टक्कर मारी थी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए पिण्डवाड़ा राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सिरोही हायर सेंटर रेफर किया. हालत गंभीर देखकर सिरोही के डॉक्टरों ने भी महिला को गुजरात ले जाने की सलाह दी. रास्ते में महिला की मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया कि शव को पिण्डवाड़ा राजकीय अस्पताल में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया जायेगा. पिण्डवाड़ा थानाधिकारी ने बताया कि घटना से लोग आक्रोशित थे. लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया गया है. पुलिस मामला दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है. 

 तुषार पुरोहित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

धौलपुर में बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस की 10 टीमों ने लिया एक्शन, 34 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget